Love Horoscope 31 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्यार भरे पलों से भरपूर रहेगा। यदि पहले किसी बात को लेकर आपके और पार्टनर के बीच गलतफहमियां थीं, तो आज वो दूर हो सकती हैं। आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने की कोशिश करेंगे और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर उम्मीदें जागेंगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता और गहराई महसूस होगी। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और लंबे समय से चल रहा तनाव अब खत्म हो सकता है। जो लोग अभी तक अपने दिल की बात नहीं कह पाए हैं, वे आज इसे व्यक्त करने की सोच सकते हैं। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव लाइफ में नई शुरुआत के संकेत हैं। यदि आप किसी दूरी या गलतफहमी के कारण परेशान थे, तो आज संवाद स्थापित करने का मौका मिलेगा। पार्टनर से कोई खास तोहफा या सरप्राइज भी मिल सकता है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। दिन रोमांटिक रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उत्तम दिन है। यदि आप किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी और कोई पुराना दोस्त आपके जीवन में नया रिश्ता जोड़ने का जरिया बन सकता है।