फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

Tue, 22 Sep 2026 01:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:25 PM IST
सार

October Lucky Horoscope 2026: अक्तूबर माह की शुरुआत कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाली है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। मनचाही सफलता के योग बनेंगे।
 

विज्ञापन
October lucky horoscope 2026 these zodiac will get benefits and success in career
October lucky horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

October Lucky Horoscope 2026: अक्तूबर माह की शुरुआत कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाली है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। अक्तूबर में सूर्य अपनी चाल बदलेंगे और कई महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव आएगा। इस दौरान त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, वहीं गुरु भी अपना राशि परिवर्तन करते हुए साल का बड़ा गोचर करेंगे। इस दौरान वह कर्क राशि में अपनी यात्रा को विराम देकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा भी समय-समय पर परिवर्तन करते हुए कई शुभ योगों का निर्माण करेंगे। ग्रहों की इन बदलती स्थितियों का लाभ कुछ राशि वालों को मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनेंगे। आइए जानते हैं अक्तूबर माह की इन लकी राशियों के बारे में।


लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता

October lucky horoscope 2026 these zodiac will get benefits and success in career
October lucky horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान नौकरी और करियर को लेकर किए गए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में आपके खुशियां बनी रहेंगी। धन लाभ होता दिख रहा है और नौकरी नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए समय और भी खास रहेगा, क्योंकि मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
शनि की साढ़ेसाती: अगले साल किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति? यहां जानें नाम

October lucky horoscope 2026 these zodiac will get benefits and success in career
October lucky horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए अक्तूबर माह भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा। इस दौरान आपको एक से अधिक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। बड़ी बात यह है कि, करियर में नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
साल खत्म होने तक इन 4 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की विशेष कृपा, मनचाही कमाई से लेकर पूरे होंगे कई सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
October lucky horoscope 2026 these zodiac will get benefits and success in career
October lucky horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के साथ कोई बड़ी और लाभदायक डील हाथ लग सकती है। करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में भी कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसका आपको लाभ होगा। वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी।

विज्ञापन
October lucky horoscope 2026 these zodiac will get benefits and success in career
October lucky horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अक्तूबर माह करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से लाभकारी रह सकता है। इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में बढ़ेगा। समाज में छवि सबके सामने निखर के आएगी।
श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed