सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा नवंबर महीने का पहला हफ्ता
मेष
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी संबंधो में मजबूती आएगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। हर किसी पर विश्वास न करें। सप्ताह के प्रारंभ में आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहें हैं। व्यापार में जैसे-तैसे काम चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटपट बनी रह सकती है। प्रेमियों के लिए समय रोमांच भरा रहेगा। खानपान अच्छा रखें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृष
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यावसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में असमंजस का माहौल होगा। प्रेम में उदासीनता न दिखाएं नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। नए अनुबंध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मस्तिष्क को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत हैं।
कर्क
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत और नृत्य जैसे शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष में मामूली सुधार आएगा। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग इस समय नए कार्यों में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेट लतीफीं से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे।