मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना उठापटक भरा रहने वाला है। इस माह की शुरुआत आपको अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। माह की शुरुआत में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको धन का लेन-देन सावधानी के साथ करना होगा। मेष राशि के जातकों को माह के पूर्वार्द्ध में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। विशेष रूप से कारोबार से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
माह के दूसरे सप्ताह में किसी प्रिय व्यक्ति से वाद-विवाद होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके सहयोगी ही आपकी समस्या का कारण बन सकते हैं। मेष राशि के जातकों को माह के मध्य में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। इस दौरान अपने कार्य स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ें अन्यथा साझेदार के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
माह के उत्तरार्ध में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस माह प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखनी आवश्यक होगी। माह के मध्य में लव पार्टनर की तरफ से भावनात्मक लगाव में कमी देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में संकट मोचक हनुमानाष्टक का पाठ करें।
2 of 12
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीने का पूर्वार्ध शुभ और उत्तरार्ध थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सितंबर महीने के मध्य तक अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने का प्रयास करना चाहिए। यह समय आपके करियर-कारोबार और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अनुकूल रहना चाहिए। माह की शुरुआत में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा। इष्ट-मित्रों से समर्थन और सहयोग मिलेगा, लेकिन शत्रुपक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी योजनाओं का खुलासा पूरा होने से पहले करने की बिल्कुल गलती न करें, अन्यथा विरोधी उसमें बाधा डाल सकते हैं, जिसके चलते आपके लाभ के प्रतिशत में कमी हो सकती है।
माह के दूसरे सप्ताह में आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि यह समय आपके लिए थोड़ा खर्चीला रह सकता है। वृष राशि के जातकों को माह के मध्य से अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। खानपान का ध्यान दें और मौसमी बीमारी से बचें। माह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां हो सकती है। इस दौरान लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए विनम्रता से पेश आएं और संवाद का सहारा लें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस माह आपकी लाइफ सामान्य गति से चलती हुई नजर आएगी। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान छोटी-मोटी समस्याएं तो आएंगी लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनका समाधान आसानी से निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
माह के दूसरे सप्ताह में आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने पद और कद को बनाए रखने के लिए विशेष मेहनत और प्रयास करनी होगी। माह के मध्य में आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान आप कोई पवित्र अनुष्ठान कर सकते हैं। अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का भी योग बन सकता है। माह के उत्तरार्ध में आपको शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने से बचना चाहिए। इस दौरान लोगों के साथ सीधी बात करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
माह के तीसरे सप्ताह में अचानक कहीं से धन प्राप्ति संभव है। बाजार में फंसा या फिर किसी को दिया धन मिल सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत की दृष्टि भी सितंबर सामान्य रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सितंबर का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों का आपको भरपूर प्रेम, स्नेह और सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित फलदायी रहेगा। इस माह आपको कभी चीजें अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। माह की शुरुआत हालांकि ठीक-ठाक रहने वाली है। यह समय आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से लाभप्रद एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। इस दौरान आपके द्वारा की गई परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। ऐसे में आपको सोचे हुए कार्यों को पूरे मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सितंबर महीने का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। यह समय आपके कारोबार से जुड़े बड़े एवं महत्वपूर्ण फैसलों को लेने के लिए उपयुक्त रहेगा।
इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। माह के दूसरे सप्ताह में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में आलस्य या लापरवाही करने से बचना चाहिए।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान भूलकर भी किसी चीज को लेकर रिस्क न लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्द्ध का समय आपके लिए कूल रहने वाला है लेकिन माह के मध्य से उत्तरार्ध के बीच परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। इस दौरान ससुराल पक्ष से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यह समय सेहत और संबंध की दृष्टि से प्रतिकूल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना में चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के सामान्य रूप से लाभप्रद रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज की अधिकता और जिम्मेदारियों के बोझ के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में सिंह राशि के जातकों को अपने व्यवहार और भाषा को प्रभावशाली तरीके से रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ की संभावना रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। माता-पिता की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन खर्च भी उसी के अनुसार बढ़ेंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाने में आपको मुश्किलें आ सकती हैं। माह के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान सहोदर भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है।
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान चापलूसी करने और गलतफहमी फैलाने वाले लोगों से उचित दूरी बना कर रखने की आवश्यकता रहेगी। इस माह लव पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग ठीक रहेगी। कठिन समय में वह आपका संबल बनेगा। सिंह राशि को सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करते हुए उसके लिए समय निकालना होगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और सूर्य देव को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।