मेष
मेष राशि के जातकों के लिए जून के महीने की शुरुआत में कुछ समस्याओं के साथ होगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका बहुत हद तक समाधान निकालने में कामयाब हो जाएंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। इस दौरान करिअर-कारोबार में प्रगति के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में आपकी स्थिति मे थोड़ा और सुधार देखने को मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यह समय व्यवसाय करने वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। अप्रत्याशित रूप से न सिर्फ बाजार में फंसा हुआ धन निकल आएगा बल्कि आपको अपने बिजनेस को विस्तार देने का अवसर भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यह समय आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ साबित होगा। माह के मध्य में आपको अपने संबंध और सेहत दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपने भाई-बहन के साथ तकरार करने से बचना चाहिए। परिवार से जुड़े किसी भी विवाद में आपको पिता का समर्थन और सहयोग कम ही मिल पाएगा। हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी और तीसरे सप्ताह तक पिता और परिजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों की बात करें तो इस माह खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपकी प्रेम की गाड़ी रुक-रुक कर तो कभी हवा से बातें करती हुई नजर आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। साथ ही साथ अपने पास लाल रंग का रुमाल अवश्य रखें।
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए जून माह की शुरुआत कार्यक्षेत्र की कुछ उलझनों और घर-परिवार की कुछ समस्याओं से होगी। इस दौरान आपको अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपका अपने पार्टनर के साथ कुछ चीजों को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी कुछ अड़चनें आ सकती है। यदि कोई भूमि-भवन से संबंधित विवाद है तो बेहतर होगा कि आप उसे कोर्ट से बाहर ही निबटा लें। कठिनाई भरी स्थिति माह के मध्य तक बनी रहेगी। ऐसे में आपको इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। जरूरी कार्यों को कल पर टालने की बजाय समय पर करने की कोशिश करें। दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सेहत की दृष्टि से आपको पूरे माह सावधान रहने की जरूरत है। माह के तीसरे सप्ताह से आपके जीवन में थोड़ा बहुत सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अटके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय बंधु-बाधवों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ भी बेहतर नजर आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत कर पाएंगे। माह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से संबंधित विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: पारद शिवलिंग की सफेद चंदन लगाकर प्रतिदन साधना करें और चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपनी जेब में हमेशा रखें।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को जून महीने में समय,धन और ऊर्जा का सही प्रबंधन करके चलने की जरूरत रहेगी। जून माह की शुरुआत में घर की जरूरतों अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है,जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में कुछ मुश्किलें भी आ सकती हैं,लेकिन आप अपने विवेक और सूझबूझ से उन्हें दूर करने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। तमाम तरह की परेशानियों से पार पाने में आपके इष्ट-मित्र और शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। हालांकि इसे बावजूद आपको अपने विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए,जिनसे आपको नुकसान पहुंचने का हमेशा खतरा बना रहता है। माह के दूसरे सप्ताह में आपको छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करने के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें,अन्यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। माह के मध्य में पारिवारिक उलझनों को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद से काम लें और किसी भी निर्णय को लेते समय स्वजनों की भावनाओं की अनेदेखी करने की भूल न करें। माह के उत्तरार्ध में प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपकी ढाल बनेगा। माह के अंत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है,जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर हनुमत उपासना करें और प्रसाद में गुड़-चना चढ़ाएं।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए जून के महीने की शुरुआत मिलीजुली साबित होगी। इस दौरान जहां आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे,वहीं आपकी सेहत उसमें ब्रेकर का काम करेगी। ऐसे में आपको अपने कामकाज के साथ अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस दौरान न सिर्फ आपको मौसमी बीमारी से खतरा बना रहेगा बल्कि किसी पुरानी बीमारी के उभरने से भी पीड़ा पहुंच सकती है। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट के शिकार भी हो सकते हैं। जून माह के मध्य का समय उन लोगों के लिए शुभ साबित होगा जो विदेश से संबंधित कार्य करते हैं। जो लोग विदेश में जाकर काम करने की सोच रहे थे उन्हें भी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जून माह के मध्य में आपको भूमि-भवन से संबंधित विवादों में मुक्ति मिल सकती है। यदि कोर्ट-कचहरी में इससे संबंधित मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। माह के उत्तरार्ध तक आपके साथ शुभ और लाभ जुड़ा रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ करने के लिए अपने लव पार्टनर की जरूरतों और उसकी भावनाओं का पूरा ख्याल रखना होगा। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को पूरा करने के लिए कामकाज की व्यस्तता के बीच कुछ पल अपने जीवनसाथी के लिए भी निकालना होगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकम् का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना शुभता और सौभाग्य को साथ लिए है। इस माह आपको कदम-कदम पर सफलता और इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। जून माह की शुरुआत में ही आपको समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार के लोग आपके द्वारा लिए गए फैसले की प्रशंसा करेंगे। सिंह राशि के जातकों को जून माह में अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका समाज में रुतबा बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे, इस माह उनकी यह कामना पूरी हो सकती है। माह के मध्य का समय आपके पर्सनल लाइफ और प्रोफेशन लाइफ के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। मनचाहे प्रमोशन या तबादले का इंतजार खत्म हो सकता है। यदि आप अपनी प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे तो आपके परिजन इसके लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। आपकी इस ख्वाहिश को पूरा करने में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे। वहीं जिन लोगों की अपने लव पार्टनर के साथ अनबन हो गई थी, उनके प्रेम की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।