मेष
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कामकाज में कुछेक अड़चन लिए और परिवार में अनबन के साथ हो सकती है। इस दौरान आपको किसी बात को तूल देने से बचना चाहिए और कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा ज्यादा चुनौती भरा रह सकता है। उन्हें घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। छात्रों का मन उचट सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध बेहतर साबित होगा। इष्ट-मित्र और शुभचिंतक की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूर्ण सहयोग मिलेा। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं का क्रय संभव है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर-परिवार से जुड़े फैसले को लेते समय पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय : प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की साधना-आराधना करें। मंगलवार के दिन भूमिपुत्र मंगल देवता की विशेष पूजा और उनके मंत्र 'ॐ अं अंगारकाय नमः' का जप करें।
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने तन और मन दोनों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप मौसमी और पुरानी बीमारी को लेकर बेहद सतर्क रहें। यदि भूमि-भवन संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बाहर ही निबटा लेना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष रूप से ध्यान दें और किसी के बहकावे में आकर कोई भी गलत कदम उठाने से बचें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर अथवा सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। निजी रिश्तों को लेकर पूरी तरह से ईमानदार रहें। विशेष रूप से प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर के साथ छल या फिर उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा में शुद्ध घी का दीया जलाकर साधना-आराधना करें।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जरा ज्यादा ही बोझ रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी की दूरी यात्रा भी संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष सुरक्षा करें। इस दौरान मकान या सामान आदि की मरम्मत में जेब से ज्यादा धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटका काम आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप इसे पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। यह समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति अथवा संपूर्ण हो जाने पर आपको प्रसन्नता और सन्तोष का अनुभव होगा। सन्तान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ हर पल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खान-पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर सुंदरकांड का पाठ करें। यदि संभव हो तो मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यदि सेहत का पक्ष छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर यह सप्ताह सुख, समृद्धि और सफलता लिए है। इस सप्ताह आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह योजना फलीभूत होती नजर आएगी। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सप्ताह मार्केटिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। इन सभी अनुकूल परिस्थितियों के बीच आपको अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा यह आपके रंग में भंग डालने का काम कर सकती है। विशेष रूप से बदलते मौसम में आपको बेहद सतर्क रहना है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माजा से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।
सिंह
इस सप्ताह सिंह राशि की किस्मत सूर्य की तरह चमकती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने काम के लिए सीनियर से प्रशंसा प्राप्त होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें मनचाहा पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व के गुणों का विकास होगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के कारण आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। वाहन सुख भी संभव है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों को परिवार की तरफ से विवाह के लिए हरी झंडी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।