फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2023: बुध का शनि की राशि मकर में प्रवेश, इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ

Sun, 05 Feb 2023 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Feb 2023 12:08 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से युवाओं और व्यापार में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Mercury Transit in Makar 2023 Budh Ka Gochar Know About These Four Lucky Zodiac Signs
Budh Gochar 2023: बुध का मकर राशि में गोचर चार राशि वालों का होगा भाग्योदय - फोटो : अमर उजाला
07 फरवरी 2027 को बुद्धि, वाणी, व्यापार और गणित के कारक ग्रह बुध अपनी राशि बदलने वाले हैं। बुध का यह गोचर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में होगा। बुध 27 फरवरी तक इस राशि में 27 फरवरी तक रहेंगे, फिर इसके बाद शनि के स्वामित्व वाली दूसरी राशि कुंभ में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से युवाओं और व्यापार में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में गोचर से किन-किन राशि वालों के लिए लाभकारी और भाग्यशाली रहने वाला साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें-
Mercury Transit in Makar 2023 Budh Ka Gochar Know About These Four Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का सातवां स्थान वैवाहिक जीवन और व्यापार में साझेदारी के रूप में देखा जाता है। ऐसे में बुध के गोचर से कर्क राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्यार और आपसी रिश्तों में बंधन पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। वहीं जो लोग इस समय अवविवाहित है बुध के शुभ प्रभाव से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा व्यापार में जो किसी के साथ साझेदारी में हैं उनको कोई अच्छी डील हो सकती है। यह डील साझेदारी के व्यवसाय में भविष्य में अच्छा साबित होगी। 
Mercury Transit in Makar 2023 Budh Ka Gochar Know About These Four Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
राजकुमार ग्रह बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ और उन्नति दिलाएगा। बुध आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में इस भाव से आपको संतानसुख, प्रेम सबंध और भाग्य में वृद्धि लेकर आ सकता है। आपके मान सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ और अच्छा समाचार प्राप्ति हो सकता है। प्रेम जीवन में समय लगाने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit in Makar 2023 Budh Ka Gochar Know About These Four Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
बुध का गोचर तुला राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। आपकी राशि में बुध का गोचर चौथे भाव में होने से आपके भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे। आय के साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है जिस कारण से आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
Mercury Transit in Makar 2023 Budh Ka Gochar Know About These Four Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरफ से आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। हीरे जवाहरात आदि का सुख प्राप्त होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर समाज में छाप छोड़ जाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद समाप्त होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed