फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meen Rashi November: मीन राशि वालों को करने होंगे ये दो जरूरी काम, पढ़ें नवंबर मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 12:20 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:20 PM IST
सार

Meen Rashi November: आइए जानते हैं कि मीन राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मीन राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...

विज्ञापन
Meen rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Pisces
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala

Pisces November 2025 Horoscope: मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 का महीना अवसरों के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आएगा। इस माह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। कामकाज और व्यक्तिगत जीवन दोनों में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक रहेगा। शुभचिंतकों और परिवार का सहयोग आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि मीन राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मीन राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...


Monthly Horoscope November: नवंबर में धनु और मीन राशि वालों को संभलकर करने होंगे काम, पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
करियर
माह की शुरुआत करियर के लिए शुभ रहने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का समर्थन मिलेगा और आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। हालांकि, मध्य समय में कार्यस्थल पर कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत में कोई कमी न रखें, क्योंकि सफलता पाने के लिए इस बार दोगुना प्रयास जरूरी होगा।

Meen rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Pisces
लव लाइफ - फोटो : Adobe

लव लाइफ
इस महीने आपके प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कभी-कभी गलतफहमियां रिश्ते में तनाव ला सकती हैं, इसलिए किसी भी बात को तूल न दें। जो अविवाहित हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। वहीं, विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी इस महीने आपका मजबूत सहारा साबित होंगे। उनके सहयोग से आप कठिन परिस्थितियों को भी सहजता से पार कर पाएंगे।
 

Meen rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Pisces
स्वास्थ्य - फोटो : adobe stock

स्वास्थ्य
नवंबर के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। काम का अधिक दबाव मानसिक थकान बढ़ा सकता है। नींद और खानपान में अनियमितता से बचें। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मौसमी बीमारियों या सिरदर्द जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए समय पर आराम और मेडिकल सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meen rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Pisces
आर्थिक स्थिति - फोटो : adobe stock

आर्थिक स्थिति
माह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, मध्य के समय में अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को उत्तरार्ध में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

विज्ञापन
Meen rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Pisces
उपाय - फोटो : adobe stock

उपाय
प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनें और गरीबों को भोजन कराएं, इससे ग्रहों की अनुकूलता बढ़ेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed