फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Margi 2024: कल बुध ग्रह होंगे मार्गी, पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Wed, 24 Apr 2024 12:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
Budh Margi Rashifal Mercury Direct in Pisces these zodiac signs get lucky
बुध मार्गी - फोटो : amar ujala

Budh Margi Rashifal 25 April 2024: इस समय  बुध ग्रह मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। कल यानी 25 अप्रैल, 2024 को बुध ग्रह 17:49 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे। मार्गी होने का अर्थ है कि अब बुध सीधी चाल चलेंगे। इसका अर्थ है कि बुध अब सीधी चाल चलेंगे। बुध एक ऐसा ग्रह है जो सूर्य के सबसे ज्यादा नजदीक स्थित है। ऐसा माना जाता है कि जब बुध ग्रह किसी लाभकारी ग्रह के साथ मौजूद होते हैं, तो यह शुभ परिणाम देते हैं। बुध की सीधी चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन बुद्धि के कारक ग्रह बुध की यह चाल 3 राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Shukra Gochar 2024: सुख और धन के दाता शुक्र का मेष में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Vastu Tips: क्या आप भी घर के मुख्य द्वार पर लगा रहें है गणेश प्रतिमा? जान लें ये नियम, वरना हो सकती है परेशानी

Budh Margi Rashifal Mercury Direct in Pisces these zodiac signs get lucky
बुध मार्गी - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
बुध ग्रह के मार्गी होने का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान जातकों की आय में वृद्धि होगी। आपको आशा से अधिक धनलाभ होने की संभावना है। इसके अलावा वृषभ राशि के जातकों के घर या वाहन खरीदने की संभावना है। नए अवसरों की खोज से विदेश में आकर्षक संभावनाएं सामने आ सकती । आपके वर्तमान प्रयास आपके अटूट आत्मविश्वास से प्रेरित होकर संतुष्टि प्रदान करेंगे। 

Budh Margi Rashifal Mercury Direct in Pisces these zodiac signs get lucky
बुध मार्गी - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध की सीधी चाल लाभकारी साबित होगी। इन जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से हर काम आसानी से बनते जाएंगे। बुध के शुभ प्रभाव से बढ़ते खर्चों पर लगाम लगेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे है। आपके लिए ऐसा करने के अच्छे मौके हो सकते हैं। आपको अपने स्थान के बजाय विदेश में नौकरी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Margi Rashifal Mercury Direct in Pisces these zodiac signs get lucky
बुध मार्गी - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर बुध की सीधी चाल का शुभ प्रभाव पड़ेगा।बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। काफी समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। बुध मीन राशि में मार्गी का समय आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा क्योंकि इस दौरान आप अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होने की वजह से आपकी आय में वृद्धि के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed