Jupiter Transit 2026 Effect On Capricorn: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है।
Makar Rashi 2026: बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें मकर राशि वालों के जीवन में क्या होगा असर
Jupiter Transit 2026 Astrology: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि मकर राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपके छठे भाव में रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य, ऋण और शत्रु पक्ष से जुड़े विषय सक्रिय होंगे। लंबे समय से चल रही बीमारी में सुधार हो सकता है, लेकिन लापरवाही करने से नई परेशानी भी उभर सकती है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पर आप अपनी मेहनत से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग भी बन सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है, पर अनुशासन से आप आगे बढ़ेंगे। यह समय खुद को मजबूत बनाने और पुराने झगड़ों को सुलझाने का है।
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्तूबर 2026)
अब गुरु आपके सप्तम भाव में उच्च के होंगे, जिससे दांपत्य जीवन और साझेदारी में सुधार होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी। व्यापार में लाभ और नए अनुबंध संभव हैं। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए क्लाइंट या साझेदार से जुड़ा कोई लाभकारी अवसर आ सकता है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके सहयोग से आगे आएंगे। यह समय रिश्तों को मजबूत करने और व्यवसायिक विस्तार के लिए श्रेष्ठ है। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जाएगी
Kanya Rashifal 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें कन्या राशि वालों को क्या मिलेगा?
Tula Rashifal 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल
गुरु सिंह राशि में (31 अक्तूबर से 13 दिसम्बर 2026)
इस समय गुरु आपके अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे अचानक परिवर्तन और गहरे अनुभव सामने आएंगे। पैतृक संपत्ति या बीमा से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। हालांकि मनोदशा में उतार-चढ़ाव रहेगा और गोपनीय मुद्दे सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर रक्तचाप और पेट से संबंधित समस्याओं पर। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आ सकते हैं। इस समय रिसर्च, आध्यात्मिक या ज्योतिष जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। यह समय आपको जीवन की गहराइयों को समझने और अंदर से मज़बूत बनने का अवसर देगा।
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
जब गुरु वक्री होंगे, तो अष्टम भाव के प्रभाव और गहरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कोई रुका हुआ पैतृक मामला दोबारा खुल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है, इसलिए बड़े लेन-देन फिलहाल टालें। मानसिक चिंतन बढ़ेगा और कुछ पुरानी घटनाएँ मन को व्यथित कर सकती हैं। यह समय बहुत कुछ सिखाने वाला रहेगा। यदि आप धैर्य और संयम बनाए रखते हैं, तो यह चरण आपके व्यक्तित्व को और मजबूत बना देगा और 2027 के लिए नई समझ देगा।
बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव
मेष राशि
तुला राशि
वृषभ राशि
वृश्चिक राशि
मिथुन राशि
धनु राशि
कर्क राशि
मकर राशि
सिंह राशि
कुंभ राशि
कन्या राशि
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।