फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrishabha Rashi 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2026

Tue, 02 Dec 2025 05:22 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर
ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 02 Dec 2025 05:22 PM IST
सार

Jupiter Transit 2026 Astrology: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि वृषभ राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।

विज्ञापन
jupiter transit 2026 effect on taurus Jupiter Transit in Leo Retrograde in Leo guru ka mithun rashi me gochar
बृहस्पति गोचर 2026 - फोटो : Amar Ujala

Jupiter Transit 2026 Effect On Taurus: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है। 



साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। फिर 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 

इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री (वक्री चाल) हो जाएंगे। ऐसे में देव गुरु का 3 राशियों में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है। आइए समझते है कि वृषभ राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।

Saturn 2026: साल 2026 में शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, चमकेगी किस्मत और मिलेगी ग्रोथ

jupiter transit 2026 effect on taurus Jupiter Transit in Leo Retrograde in Leo guru ka mithun rashi me gochar
jupiter in gemini - फोटो : adobe stock

गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन मिलने की संभावना मजबूत रहेगी। परिवार में आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि या बोनस का योग बन सकता है, वहीं व्यापारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना जरूरी होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य से अच्छा रहेगा और किसी शुभ कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। निवेश के मामलों में समझदारी दिखानी होगी, क्योंकि लालच में आकर लिया गया निर्णय आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकता है।

jupiter transit 2026 effect on taurus Jupiter Transit in Leo Retrograde in Leo guru ka mithun rashi me gochar
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्तूबर 2026) - फोटो : adobe

गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्तूबर 2026)
यह समय आपके लिए आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि लेकर आएगा, क्योंकि गुरु इस दौरान आपके तीसरे भाव में उच्च स्थिति में होंगे। आप नए कार्यों की शुरुआत करने का साहस करेंगे और जोखिम लेने की हिम्मत भी बढ़ेगी। भाई–बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनके सहयोग से लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

संचार से जुड़े कार्य, जैसे लेखन, मीडिया, सोशल मीडिया, मार्केटिंग और ट्रैवल से संबंधित क्षेत्रों में विशेष सफलता संभव है। छोटी–छोटी यात्राएँ आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे। यह समय मेहनत का है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी; उसका अच्छा फल आगे चलकर अवश्य मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit 2026 effect on taurus Jupiter Transit in Leo Retrograde in Leo guru ka mithun rashi me gochar
गुरु सिंह राशि में (31 अक्तूबर से 13 दिसंबर 2026)  - फोटो : Adobe Stock

गुरु सिंह राशि में (31 अक्तूबर से 13 दिसंबर 2026) 
जब गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, तब आपके चौथे भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे घर-परिवार से जुड़ी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। मकान, वाहन या भूमि से संबंधित मामलों में सफलता के योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से घर खरीदने या स्थान परिवर्तन की सोच रहे थे, उन्हें अनुकूल अवसर मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और घरेलू तनावों में कमी आएगी। 

नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर स्थिरता का अनुभव होगा और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है। भावनात्मक रूप से आप खुद को अधिक सुरक्षित और संतुलित महसूस करेंगे, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी। कुल मिलाकर यह समय पारिवारिक सुख को प्राथमिकता देने का रहेगा।

Kundli Milan: शादी के लिए कुंडली में कितने गुण मिलने हैं जरूरी? जानें कैसे मिलाए जाते हैं 36 गुण

विज्ञापन
jupiter transit 2026 effect on taurus Jupiter Transit in Leo Retrograde in Leo guru ka mithun rashi me gochar
13 दिसंबर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री - फोटो : Adobe Stock

13 दिसंबर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
गुरु के वक्री होने से कुछ पारिवारिक या संपत्ति संबंधी मामलों में विलंब और भ्रम की स्थिति बन सकती है। अधूरे घर–जमीन के काम दोबारा ध्यान खींच सकते हैं। इस समय भावनात्मक रूप से आप थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं और छोटे मुद्दों पर चिंता बढ़ सकती है। किसी बड़े निवेश या कानूनी फैसले को फिलहाल टालना समझदारी होगी। 

माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। यह समय आपको अतीत की गलतियों से सीख लेकर भविष्य की दिशा तय करने का संकेत देगा। यदि आप धैर्य और संयम बनाए रखते हैं, तो साल खत्म होते-होते परिस्थितियाँ फिर से अनुकूल होने लगेंगी और 2027 के लिए मजबूत नींव तैयार हो जाएगी।


बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव

मेष राशि तुला राशि 
वृषभ राशि   वृश्चिक राशि 
मिथुन राशि  धनु राशि  
कर्क राशि   मकर राशि 
सिंह राशि   कुंभ राशि  
कन्या राशि   मीन राशि 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed