Scorpio Horoscope 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है।
Guru Gochar 2026: बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें 2026 में वृश्चिक राशि के लिए आएंगे कैसे बदलाव
scorpio Horoscope 2026: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि वृश्चिक राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे जीवन में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं और कुछ बातें रहस्यमयी ढंग से स्पष्ट होंगी। कार्यक्षेत्र में काम धीरे आगे बढ़ेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम देर से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा, खासकर पेट और रक्त से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धन के मामलों में सतर्कता जरूरी होगी और किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा करना घातक हो सकता है। हालांकि यह समय शोध, अध्यात्म और गुप्त विद्याओं के लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा। जीवन में पुराने गलत पैटर्न टूट सकते हैं।
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)
यह समय वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत शुभ होगा, क्योंकि गुरु आपके नवम भाव में उच्च के होकर विराजमान होंगे। भाग्य आपका साथ देगा और अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। तीर्थ यात्रा या विदेश से जुड़ा कोई सुखद अवसर मिल सकता है। पिता या गुरु से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय सफलता का सूचक है। करियर में बड़ा उछाल संभव है और प्रमोशन या नई भूमिका मिल सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कठिन परिस्थितियों का भी सामना कुशलता से करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)
अब गुरु आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। सरकारी सेवा या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार करने वालों को नए अनुबंध और अच्छी आय मिलने लगेगी। नौकरी में स्थायित्व आएगा और अधिकारी आप पर भरोसा दिखाएँगे। इस समय लिया गया व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभ देगा। परिवार वालों को आप पर गर्व होगा और आपके निर्णयों का समर्थन मिलेगा। यह समय पेशेवर जीवन में ठोस उपलब्धियों का संकेत देता है।
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
जब गुरु वक्री होंगे, तो करियर से जुड़े कुछ कार्यों में देरी और असमंजस हो सकता है। उच्च पद पर बैठे लोगों से मतभेद की संभावना रहेगी, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। कोई पुरानी गलती या दस्तावेज फिर सामने आ सकता है, जिससे कार्य रुक सकता है। इस समय बड़े फैसले लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना बहुत जरूरी होगा। मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए योग, ध्यान और प्राणायाम अपनाएं। यह समय आत्मनिरीक्षण का है, जिससे आप 2027 में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव
मेष राशि
तुला राशि
वृषभ राशि
वृश्चिक राशि
मिथुन राशि
धनु राशि
कर्क राशि
मकर राशि
सिंह राशि
कुंभ राशि
कन्या राशि
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
