{"_id":"6831671b9b648b2eae05edf0","slug":"june-grah-gochar-2025-rare-planetary-conjunction-june-positive-impact-on-these-zodiac-sign-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"June Grah Gochar: जून में ग्रहों का महायोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
June Grah Gochar: जून में ग्रहों का महायोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 07:19 AM IST
सार
June Grah Gochar: जून 2025 में ग्रहों के गोचर से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और तरक्की के अवसर आएंगे। खासकर करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
Grah Gochar June 2025
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Lucky Zodiac Sign in June: जून का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे, जिसमें सबसे पहले शुक्र का राशि परिवर्तन होगा, जो माह की शुरुआत में ही होगा। इसके बाद बुध, मंगल और सूर्य भी अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा। ये सभी ग्रह परिवर्तन राशियों पर विशेष असर डालेंगे और कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
मिथुन राशि
जून 2025 का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। ग्रहों की चाल के चलते आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर काम धीरे-धीरे बनते जाएंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सराहना मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
3 of 6
Grah Gochar June 2025
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए जून का महीना सकारात्मक रहेगा। ग्रहों के गोचर से कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान भूमि या वाहन खरीदने का भी अवसर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पहले से अधिक सुकून महसूस करेंगे। हालांकि, यात्राएं थोड़ी अधिक हो सकती हैं, इसलिए जरूरी कामों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Grah Gochar June 2025
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र ग्रह की शुभ दृष्टि के कारण करियर में तरक्की के योग बनेंगे और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और अचानक धन लाभ होने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं, जिससे करियर की दिशा और भी मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Grah Gochar June 2025
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए जून का समय भाग्यशाली रह सकता है। गुरु की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ने से धार्मिक कार्यों और पारिवारिक आयोजनों के योग बन रहे हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या खुशी का माहौल बन सकता है। हालांकि कुछ मामलों में आपको संघर्ष भी करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह महीना उन्नति और खुशियों से भरा रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।