फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (26 May To 01 June): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 25 May 2025 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 May 2025 07:17 AM IST
सार

यह सप्ताह (26 May To 01 June) नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 May To 01 June 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : adobe stock
मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत बड़े खर्चों से होगी। इस दौरान अचानक से कुछेक चीजों पर अपनी जेब से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है।

इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है अथवा कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको कोई बड़े आर्थिक लाभ होने का संकेत नहीं मिल रहा है। भागीदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपनों के लिए निकालने का प्रयास करना होगा। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन और शेखी बघारने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं।

Surya Ka Durlabh Rajyog: आज सूर्य बना रहे हैं महा राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी की विशेष कृपा


 
weekly horoscope saptahik rashifal 26 May To 01 June 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को नियम-कानून की अवहेलना करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक कष्ट के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यर्थ की यात्रा एवं भागदौड़ के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे तथा आपके कामकाज में विघ्न डालने की साजिश रच सकते हैं। सीनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा।

सप्ताह के मध्य में आप कोई दुस्साहस भरा कदम उठा सकते हैं, जिसके चलते आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी चिंता सताएगी। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।

सेहत और संबंध दोनों की ही दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान का विशेष ख्याल रखें तथा लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।  

उपाय: प्रतिदिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा एवं श्री महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

Shani Budh Labh Drishti: शनि के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, 26 मई से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

weekly horoscope saptahik rashifal 26 May To 01 June 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों का खजाना लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय बाद किसी आत्मीय व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है। इस दौरान अचानक से किसी इष्ट-मित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश में करियर-कारोबार कर रहे लोगों को विशेष सफलता अथवा लाभ मिलने की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास की तारीफ होगी। आपके पद एवं जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कारोबार में आर्थिक लाभ बढ़ेगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार की प्रगति पर पूरा फोकस करेंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में खासा लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है। पूरे सप्ताह आपको स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। रविवार और मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन तुलसी जी को हल्दी का पानी अर्पित करें।

Tri Ekadash Yog 2025: 26 मई से तुला सहित इन दो राशि वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ, बन रहा है त्रिएकादश योग

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 May To 01 June 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपनी पूरी उर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। खास बात ये कि आपके द्वारा कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत और प्रयास का सकारात्मक फल भी मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबारी दिक्कतें दूर होंगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कहीं से लाभ होगा। मार्केट में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, लाभप्रद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। कर्क राशि पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद और स्नेह बरसेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 May To 01 June 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष के सफल होने का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और वह मनमुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएगा। दैनिक आय में वृद्धि होने से आपकी धन से जुड़ी चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपका करियर हो या फिर कारोबार वो तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और सकारात्मकता दिखाई देगी।

नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आप आजीविका के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ और प्रगति के साथ आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों का लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आप अपने रिश्तों को अच्छे से निभा पाने में कामयाब होंगे और स्वजनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए आपके हर कदम पर साथ निभाएगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed