Vaidhriti Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार जून 2026 में वैधृति योग का निर्माण एक विशेष ज्योतिषीय संयोग के रूप में होने जा रहा है। यह योग 4 जून 2026 को शाम 6 बजकर 9 मिनट पर बनेगा और लगभग 7 घंटे तक प्रभावी रहेगा, जो 5 जून 2026 की सुबह 12 बजकर 55 मिनट तक चलेगा। वैदिक ज्योतिष में वैधृति योग को महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए समय विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है, जिससे घर-परिवार, आर्थिक स्थिति और जीवन की समस्याओं में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना रहती है।
मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि
2 of 5
नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए वैधृति योग का बनना काफी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान घर में किसी शुभ कार्य के होने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे। लंबे समय से चल रहे पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और इससे अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
3 of 5
नए अनुबंध या अवसरों से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए वैधृति योग का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उसके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है या रिश्ता तय होने की संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति बेहतर होगी और नए अनुबंध या अवसरों से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में स्थिरता और प्रगति देखने को मिल सकती है। करने वाला रहेगा।
4 of 5
मन में चल रही अनिश्चितता कम होगी और जीवन में संतुलन बढ़ेगा।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए वैधृति योग का समय शुभ फल देने वाला हो सकता है। इस अवधि में व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगी। मन में चल रही अनिश्चितता कम होगी और जीवन में संतुलन बढ़ेगा।
5 of 5
कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए वैधृति योग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी काम में सफलता नहीं पा रहे थे, उन्हें अब अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और घर-परिवार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और नई शुरुआत के लिए प्रेरित करने वाला रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।