फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Rashifal: जुलाई में इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, इन पांच ग्रहों की बदलेगी चाल

Fri, 20 Jun 2025 04:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 20 Jun 2025 04:27 PM IST
सार

July Rashifal: जुलाई में ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही वह पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में मौजूद होंगे। इसके बाद 28 जुलाई तक मंगल सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
july lucky rashifal 2025 know July Grah Gochar and their impact on zodiac sign
July 2025 Grah Gochar - फोटो : freepik

July 2025 Grah Gochar: जल्द जुलाई माह की शुरुआत होने वाली है, जिसे धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने जहां महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत होगी, वहीं कई ग्रह भी अपने स्थान में परिवर्तन करेंगे। बता दें, जुलाई में ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही वह पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में मौजूद होंगे। 28 जुलाई तक मंगल सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। फिर 23 जुलाई 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ेगा।



इसी बीच सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुक्र देव भी जुलाई में राशि परिवर्तन करेंगे। वह वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन अपना स्थान लेंगे। वहीं न्याय के देवता शनि मीन में रहते हुए 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री होंगे। कुल मिलाकर यह माह ग्रह गोचरों से भरा है, जिसके प्रभाव से इन तीन राशि के लोगों पर पूरे माह कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को हर क्षेत्र में लाभ और करियर में मनचाही सफलता मिलने के योग है। आइए इनके नाम जानते हैं। 

Vakri Shani: जुलाई में शनि होंगे वक्री,  इन राशियों को मिल सकता है बड़ा झटका

july lucky rashifal 2025 know July Grah Gochar and their impact on zodiac sign
जुलाई में वृषभ राशि वालों का कार्यक्षेत्र में सफलताओं का दौर रहेगा। आपने अगर सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया था, तो शुभ समाचार मिलने के योग है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

 

  • जुलाई में वृषभ राशि वालों का कार्यक्षेत्र में सफलताओं का दौर रहेगा। आपने अगर सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया था, तो शुभ समाचार मिलने के योग है। 
  • पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। निवेश से धन की प्राप्ति होगी। 
  • इस माह कारोबार में खासी प्रगति एवं लाभ मिलने से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। 
  • हर क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। 
  • जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
  • करियर-कारोबार में एक ओर जहां अच्छे अवसर मिलेंगे।
july lucky rashifal 2025 know July Grah Gochar and their impact on zodiac sign
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई माह लाभ के अवसरों से भरा है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था उनके विवाह तय होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

 

  • मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई माह लाभ के अवसरों से भरा है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था उनके विवाह तय होने की संभावना है। 
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मध्यम लाभप्रद रहने वाला है।  
  • बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे।
  • इस माह भूमि, वाहन और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग है।
  • नौकरी धन लाभ और उसका संचय करना ही आपकी प्राथमिकता रहेगी।
  • आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
july lucky rashifal 2025 know July Grah Gochar and their impact on zodiac sign
कन्या राशि वालों को निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। करियर-कारोबार में उन्नति एवं लाभ होता नजर आएगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।

 

  • कन्या राशि वालों को निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। करियर-कारोबार में उन्नति एवं लाभ होता नजर आएगा। 
  • जीवन में खुशियों के पल मिलेंगे। आपको करियर में मनचाही सफलता के साथ-साथ शुभ समाचार भी मिल सकता है। 
  • नई जगहों से लाभ मिल सकता है। 
  • लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।
  • आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी।

Chandrama Shukra Yuti: मेष राशि में शुक्र-चंद्रमा की युति, इन राशियों का होगा भाग्योदय
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed