फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope: 29 जून को शुक्र का गोचर, कन्या समेत इन राशि वालों को नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Fri, 20 Jun 2025 12:29 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:29 PM IST
सार

Venus Transit in Taurus 2025: जून का अंत ज्योतिष  दृष्टि से खास होने वाला है, क्योंकि भोग विलास के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 29 जून को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर मेष से अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Venus transit in Taurus 2025 these zodiac signs will get luxury life
Venus Transit in Taurus 2025 - फोटो : freepik

Venus Transit in Taurus 2025: जून का अंत ज्योतिष दृष्टि से खास होने वाला है, क्योंकि भोग विलास के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 29 जून को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर मेष से अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ में गोचर करेंगे। संयोग की बात यह है कि यह शुक्र की अपनी राशि है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र एक राशि में 23 दिन तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन वह जब भी वृषभ में आते हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है। यह योग जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि, कला कौशल में निखार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के योग बनाता है। इस दौरान कुछ राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा भी बरसती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Venus transit in Taurus 2025 these zodiac signs will get luxury life
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए धन लाभ लेकर आया है। आप प्रोपर्टी व नया वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। - फोटो : adobe

वृषभ राशि 
तत्व:
 पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
 

  • शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए धन लाभ लेकर आया है। आप प्रोपर्टी व नया वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।
  • नौकरीपैशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  •  प्रोपर्टी के कार्य से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
  • शुक्र के प्रभाव से बिजनेस में लाभ होगा, जिससे धन वृद्धि होगी। इसके अलावा काम में नई योजनाएं भी सफल होंगी।
  • संतान के किसी कार्य के कारण समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
  • समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
  • यह गोचर सौभाग्य और उन्नति के नए दरवाजे खोलेगा। 

Numerology : संकट को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में बनाते हैं अलग पहचान

Venus transit in Taurus 2025 these zodiac signs will get luxury life
शुक्र का गोचर आपके प्रेम जीवन में मिठास लेकर आएगा। रिश्ते पहले से मधुर होंगे। - फोटो : adobe stock
कन्या राशि 
तत्व:
 पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
  • शुक्र का गोचर आपके प्रेम जीवन में मिठास लेकर आएगा। रिश्ते पहले से मधुर होंगे।
  • अगर आप जीवनसाथी के साथ कोई नया व्यापार प्रारम्भ करने पर विचार कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा।
  • आर्थिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं बनी रहेंगी। 
  • इस दौरान विवाह योग्य जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव आएगा।
  • शुक्र के इस गोचरकाल के जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
  • यह समय आपको मानसिक रूप से मजबूत बनने का अवसर देगा।
  • नए मित्र बनेंगे।

Gajkesari Yog: 24 जून से वृषभ समेत इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है गजकेसरी राजयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus transit in Taurus 2025 these zodiac signs will get luxury life
मकर राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। माता के साथ आत्मीयता का भाव बढ़ेगा। - फोटो : adobe stock

मकर राशि 
तत्व:
 पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
 

  • मकर राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। माता के साथ आत्मीयता का भाव बढ़ेगा।
  • इस दौरान संगीत, कला और सौंदर्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।
  • सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। निवेश से आत्मसंतुष्टि का अनुभव करेंगे।
  • परिवार में सभी का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम हो सकते हैं।
  • आर्थिक मामलों में शुभता बनी रहेगी।
  • नए वस्त्र व आभूषण उपहार में मिल सकते हैं।
  • घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। 
  • जमीन-जायदाद से जुड़ी योजनाओं में मुनाफा मिल सकता है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Guru Varun Yuti 2025: गुरु से बना शक्तिशाली योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed