Shukra Chandra Yuti Impact On Zodiac Signs: 20 जून 2025 की रात 9:44 बजे चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा और वहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ एक विशेष युति बनाएगा। ज्योतिष में चंद्रमा को भावनाओं, मानसिक शांति और मन का प्रतीक माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य, वैभव, धन-संपत्ति और रिश्तों की खुशहाली का कारक है। मेष राशि का स्वामी मंगल साहस, ऊर्जा और निडरता का प्रतीक है।
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता
Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार
चंद्रमा और शुक्र दोनों सौम्य ग्रह हैं, जो मिलकर सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे अवसर लाते हैं। मेष राशि में यह युति भावनात्मक संतुलन, आत्मविश्वास और आकर्षण को बढ़ावा देगी। साथ ही, यह संयोजन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, वैवाहिक सुख और सामाजिक संबंधों में सुधार लेकर आएगा। तनाव कम होंगे और फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी।
Pradosh Vrat 2025: जून के आखिरी प्रदोष पर करें ये एक उपाय, पति की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद
इस शुभ योग के प्रभाव से कई लोगों के जीवन में नए अवसर, सफलता और खुशहाली आएगी। आइए जानते हैं कि यह विशेष युति किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होगी।
2 of 6
काम या व्यापार में आपकी पहल और नेतृत्व कौशल की खूब सराहना होगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह युति उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और छवि पर गहरा प्रभाव डालेगी। यह समय आपके लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा। आपका चार्म और आत्म-विश्वास चरम पर होगा, जिससे आपके सामाजिक और प्रेम संबंधों में नए अवसर मिलेंगे। काम या व्यापार में आपकी पहल और नेतृत्व कौशल की खूब सराहना होगी। चंद्रमा आपके मन को स्थिर रखेगा और शुक्र आपकी पर्सनैलिटी में चमक बढ़ाएगा। यह समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने या रिश्तों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए बहुत अच्छा है।
3 of 6
सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कई अवसर मिलेंगे।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह युति वित्तीय स्थिति और मित्रता से जुड़े क्षेत्र में बनेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और दोस्तों व सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। काम या व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कई अवसर मिलेंगे। चंद्रमा आपके मन को प्रसन्न रखेगा और शुक्र आपके सामाजिक और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगा। आपकी ऊर्जा सक्रिय और केंद्रित रहेगी।
4 of 6
प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह युति भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में बनेगी। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा और नौकरी या व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं या अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। शुक्र आपके सामाजिक और रोमांटिक जीवन को बेहतर बनाएगा और चंद्रमा मानसिक शांति देगा। इस दौरान ज़रूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास से बचें।
5 of 6
आपके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह युति साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़े क्षेत्र में होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और संतुलन बढ़ेगा। व्यापार में नए पार्टनर्स से फायदा होगा। आपके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। चूंकि शुक्र तुला का स्वामी है, इसलिए इसका प्रभाव और भी मजबूत होगा, जिससे रिश्तों और व्यापार में सफलता मिलेगी। साझेदारी में पारदर्शिता रखें और छोटी-छोटी गलतफहमियों को तुरंत सुलझाएं।