{"_id":"6853918f560a1dc4c303480b","slug":"shani-vakri-in-july-2025-zodiac-sign-needs-to-be-cautious-saturn-retrograde-impacts-on-zodiac-sign-2025-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vakri Shani: जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा झटका","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Vakri Shani: जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा झटका
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:01 AM IST
सार
Shani Vakri in July 2025: 13 जुलाई से शनि वक्री चाल में प्रवेश कर रहे हैं, जो 28 नवंबर तक प्रभाव में रहेगा। इस दौरान कुछ लोगों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें किसे सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 6
वक्री शनि पर राशियों का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Shani Vakri Effects On Zodiac Sign: इस साल जुलाई से नवंबर के बीच एक बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन होने जा रहा है। 13 जुलाई से शनि मीन राशि में वक्री चाल में प्रवेश करेगा और यह स्थिति करीब 138 दिनों तक, यानी 28 नवंबर तक बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल का देवता माना गया है, जो जीवन में अनुशासन, धैर्य और न्याय का प्रतीक है। जब शनि वक्री होता है, तो इसका प्रभाव सीधा व्यक्ति के सोच-विचार, निर्णय और जीवन की गति पर पड़ता है। इस दौरान कई लोगों को आर्थिक योजनाओं में रुकावट, खर्चों में वृद्धि या आय में कमी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल किसी भी जल्दबाजी से बचें।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस अवधि में मेष राशि के जातकों को अपने आर्थिक निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आय और खर्च में असंतुलन की संभावना है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल किसी भी जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में भी धैर्य बनाए रखें, क्योंकि तनाव या विवादों से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें और किसी भी टकराव से दूरी बनाकर चलें।
3 of 6
कार्यस्थल पर विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, साथ ही कामकाज में बार-बार रुकावटें या देरी की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, जो तनाव और निराशा का कारण बन सकती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप हर कदम सावधानी से उठाएं, और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। धैर्य और अनुशासन ही आपका सहारा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ने की आशंका है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। धन से जुड़ी स्थितियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे मन अशांत हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा, कुछ पुराने शत्रु या विरोधी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। हर स्थिति में संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी भी विवाद को टालने की कोशिश करें और शांति से समाधान निकालने पर ध्यान दें।
विज्ञापन
5 of 6
अचानक आई परेशानियां मानसिक थकावट दे सकती हैं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय संघर्ष भरा रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक आई परेशानियां मानसिक थकावट दे सकती हैं। वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी, वरना तनाव बढ़ सकता है। संवाद और समझदारी ही रिश्तों को संतुलित रख सकती है। यह समय आत्मसंयम और स्थिर सोच की मांग करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।