फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 January 2022: इन पांच राशि के लोगों को नौकरी में सुनहरा अवसर मिल सकता है ,पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 16 Jan 2022 08:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Jan 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज जो लोग अपने धन का निवेश करने को सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में भी किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ अवश्य देगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई प्रिय वस्तु लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज परिश्रम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज आपका अपनी संतान की तरक्की को देखकर भी मन प्रसन्न होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही है। आज आपको अपने किसी परिजन से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, इसलिए यदि आज आप किसी के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा, क्योंकि आज संतान को सरकारी नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके चारों ओर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आपको हर मात्रा में मिलता  दिख रहा है। व्यापारी यदि आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर आ सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको अपने कार्य में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, तभी वह सफल हो पाएंगे। यदि आप किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें ध्यान रहे। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। जीवनसाथी से बात करते समय आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद पैदा हो सकता है, जो लंबा खिंच सकता है। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी परेशानियों को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed