Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आज आपके व आपके जीवनसाथी के बीच यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने मामलों में किसी को भी बीच में लाने से कुछ बचना चाहिए, नहीं तो उन दोनों के बीच कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज उनके किसी मित्र के द्वारा ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने किसी भी निर्णय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे और आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आपका कोई लंबा कार्य लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आज आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको दिन बहुत ही संयम और धैर्य धारण कर बिताना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको परेशान की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण आपको क्रोध भी आ सकता हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के संबंध में कोई फैसला लेना पडे, तो उसे आगे टालना बेहतर रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर परेशान हैं, उन्हे रोजगार मिल सकता है व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको असफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से के पुराने वादे याद आएंगे, जिन्हें आप पूरा भी अवश्य करेंगे।