फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Samvat 2081: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के राजा मंगल और मंत्री होंगे शनिदेव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Fri, 05 Apr 2024 04:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 05 Apr 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
hindu nav varsha vikram samvat 2081 prediction these are lucky zodiac sign
हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि
Hindu Nav Varsha Vikram Samvat 2081 Prediction: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं और इसी दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होगी। अभी विक्रम संवत 2080 चल रहा है और 9 अप्रैल से विक्रम संवत 2081 आरंभ हो जाएगा। इस संवत के राजा मंगल और मंत्री शनि देव होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष नया विक्रम संवत की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष पिंगला शोभकृत नाम का सवंत्सर होगा। हिंदू नववर्ष में कुछ राशि के जातकों का भाग्य बहुत ही प्रभावशाली रहने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां....
Trending Videos
hindu nav varsha vikram samvat 2081 prediction these are lucky zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आने वाले समय में आपको कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत पैदा होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग व्यापार से संबंध रखते हैं उनके लिए यह विक्रम संवत भाग्यशाली रहने वाला होगा। 
Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल
 
hindu nav varsha vikram samvat 2081 prediction these are lucky zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। आपको कई तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। जो लोग बेरोजगार है उन्हें इस नए साल में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार करने वाले जातकों को को बड़ा आर्डर मिलने के प्रबल योग है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

6 अप्रैल को शनि करेंगे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
hindu nav varsha vikram samvat 2081 prediction these are lucky zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस साल कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। इस वर्ष आपकी क्षमता में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग हैं। आपके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा प्राप्त होगी। 

April Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed