फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Mon, 01 Apr 2024 08:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Apr 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
april monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
अप्रैल मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में आप पर कुछ एक बड़ी जिम्मेदारी आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। अप्रैल माह के पूर्वार्द्ध में खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद एवं अचानक आए कुछ एक बड़े खर्चों के चलते आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि तमाम चुनौतियों के बीच आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। 

माह के दूसरे सप्ताह में अचानक से किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। इस दौरान धन की आवक कम और खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद एवं उनका विरोध झेलना पड़ सकता है। सीनियर से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो बाजार में आई मंदी को झेलने के साथ-साथ अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपनी बनी-बनाई योजनाओं में बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े बदलाव या नई पहल करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। 

करियर-कारोबार को लेकर जल्दबाजी अथवा भावना में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। जीवन की तमाम तरह कठिनाईयों को झेलने के बाद आपको माह के मध्य से राहत मिलनी प्रारंभ हो जाएगी और एक बार फिर से आपका कामकाज पटरी पर आता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में जहां अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं कारोबार में लाभ और वृद्धि के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से अप्रैल के पूर्वार्ध में आपको अपने संबंधों की डोर को उलझने से बचाना होगा। इस दौरान स्वजन आपका भावनात्मक रूप से फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि रिश्तों में आने वाली तमाम तरह की उठापटक के बाद माह के उत्तरार्ध में एक बार फिर सबकुछ पटरी पर आता हुआ नजर आएगा और आपके अपने प्रियजनों के साथ एक बार फिर से संबंध अच्छे हो जाएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा अनुकूल है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री बजरंग बाण का पाठ करें।  

april monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ 
वृष राशि के जातकों को अप्रैल महीने में जीवन का कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस पूरे माह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किसी न किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार तथा धन का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्ययकता है। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए माह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलें। आत्मीय संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को पनपने से बचना होगा। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आप किसी को कहते क्या हैं और उस तक पहुंचता क्या है।

माह के दूसरे सप्ताह में करियर-कारोबार को लेकर आपकी कुछ ऐसी स्थिति रहेगी कि आप कभी खुद को दो कदम आगे तो दो कदम पीछे हुआ पाएंगे। हालांकि आपको बगैर निराश हुए आपको अपने कर्म को पूरे मन करते हुए बेहतर करने का प्रयास जारी रखना होगा। माह के मध्य का समय चुनौती भरा रहने वाला है। इस दौरान कागज संबंधी कार्य पूरा रखें और किसी भी प्रकार शार्टकट लेने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपका मन किसी अनजान भय की शंका से ग्रसित रह सकता है। धन को कमाना और धन का संग्रह करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता हैा

वृष राशि के जातकों को इस दौरान असमंजस की स्थिति में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय संवाद के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। अप्रैल माह का आखिरी सप्तााह आपके लिए थोड़ा सुकून लिए रह सकता है। इस दौरान आप अपने शुभचिंतकों और परिजनों की मदद से कुछ एक बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। वृष राशि के जातकों को इस पूरे माह अपने अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी को पैदा होने से बचाना होगा। साथ ही साथ अपने खानपान को सही रखते हुए नशे आदि से दूर रहना उचित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

april monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। करियर और कारोबार की दृष्टि से माह की शुरुआत भले ही थोड़ी परेशानी लिए हुए नजर आएगी लेकिन अंतत: चीजें आपके पक्ष में ही जाएंगी और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलती हुई नजर आएगी। ऐसे में आपको अपने मन में नकारात्मकक भाव लाने की बजाय सकारात्मक रहते हुए अपने कर्म को बेहतर तरीके से करते रहना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रैल के पहले सप्ताह में किसी योजना अथवा कारोबार में धन का निवेश सोच-समझकर करना चाहिए अन्यथा अपेक्षा से कम लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन करियर-कारोबार में प्रगति होगी। 

माह के दूसरे सप्ताह में भूमि-भवन से जुड़े मामले सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। माह के मध्य का समय आपके लिए जीवन के नये अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस दौरा रोजी-रोजगार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। मनचाहे प्रमोशन या पद की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। अप्रैल माह के उत्तरार्ध में आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी आय को बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जिससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में एकता और आपसी स्नेह बना रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी संबंध मधुर एवं सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
 
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ विशेष रूप से करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
april monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने की शुरुआत कुछ एक बड़ी चुनौतियों के साथ होगी। इस दौरान आपको घर-परिवार से जुड़ी परेशानियों के साथ अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह समय थोड़ा कठिनाई लिए रहने वाला है। कामकाज को लेकर नौकरीपेशा लोगों से उनके सीनियर नाराज हो सकते हैं तो वहीं कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कड़ी मेहनत और प्रयास के बावजूद आप आय के स्तर को ऊंचा करने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। नतीजतन आपके मन में क्षोभ की स्थिति बनी रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। हालांकि राहत की बात यह है कि आप किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा इष्टमित्रों की मदद से सभी मुश्किलों का हल माह के मध्य तक निकालने में कामयाब हो जाएंगे। माह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

अप्रैल माह के उत्रार्ध में आप अपने कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति करेंगे। यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप विदेश में अपना करियर बनाने अथवा वहां बसने की सोच रहे हैं तो इस दौरान किए गये आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्तों के दृष्टिकोण से यह महीना बहुत बढ़ि़या साबित होने वाला है। 

इस माह आपकी लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा नरम रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान आप अपने खानपान एवं दिनचर्या आदि को सही रखें और सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
april monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह में करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे लेकिन इन अवसरों को भुनाने के लिए उन्हें अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। इस माह आपको अपने हाथ में उतना ही काम लेना चाहिए जिसे आप आसानी से पूरा कर सकें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने पर आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। अप्रैल माह के प्रारंभ में आपके सामने घर-गृहस्थी से जुड़ी कुछ एक परेशानियां आ सकती हैं, जिनका समाधान दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी बुद्धि और विवेक से करना होगा। माह का दूसरा सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान आपको आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन नये अवसरों का द्वार खोलने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। 

कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। किसी नई और लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपकी माह के मध्य तक मनचाहे स्थान पर तबादले या प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। कार्येक्षेत्र में उच्च अधिकारियों एवं सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। सिंह राशि के जातकों को माह के अंतिम सप्ताह में कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान वे आपके कामकाज में अड़चनें डालने की कोशिश कर सकते हैं।

इस दौरान करियर-कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए बड़े नुकसान का सबब बन सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला साबित होने वाला है। आपके रिश्ते स्वजनों के साथ बनते-बिगड़ते रहेंगे। सिंह राशि के जातकों को किसी दूसरे के पचड़े में पड़ने और आलोचना आदि करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की बदनामी मिल सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed