फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को लगने वाला है सूर्य ग्रहण, ये 5 राशियां रहें सावधान

Fri, 05 Apr 2024 04:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 on April 08 these zodiac signs should be alert in hindi
सूर्य ग्रहण 2024 - फोटो : amar ujala

Surya Grahan 2024: 08 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। 54 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य का दृश्य अवरुद्ध कर देता है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 9.12 बजे से 1.25 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका में घटित होगा। 08 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण मीन राशि, स्वाति नक्षत्र में लगेगा। हालांकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा।  लेकिन फिर कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।


April Month Grah Gochar 2024: अप्रैल माह में होंगे 4 बड़े ग्रह गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Surya Grahan 2024 on April 08 these zodiac signs should be alert in hindi
सूर्य ग्रहण 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
साल के पहले सूर्य ग्रहण पर मेष राशि के जातकों को काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि के जात्कोप्न के जीवन में न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा कर सकता है बल्कि आर्थिक रूप से भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो नौकरी में कई चुनौतियां आने की संभावना है। गलती से भी कहीं निवेश न करें अन्यथा आपको नुकसान होने की सम्भावन है। 

Surya Grahan 2024 on April 08 these zodiac signs should be alert in hindi
सूर्य ग्रहण 2024 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
कन्यरा राशि के जातकों पर सूर्य  ग्रहण का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। कन्या राशि वालों को आर्थिक नुक्सान होने की संभावना है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें भी हानि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 on April 08 these zodiac signs should be alert in hindi
सूर्य ग्रहण 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि राशि वालों के जीवन में साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत सी परेशानियां लेकर आ सकता है। वृश्च्चिक राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई तरह की मुश्किलें और गलतफहमियां आ सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आपका काम प्रभावित हो सकता है। यदि आप नौकरी में बद्लाव करने का विचार कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2024 on April 08 these zodiac signs should be alert in hindi
सूर्य ग्रहण 2024 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
धनु राशि वालों को साल का पहला सूर्य ग्रहण धन हानि करा सकता है। इसीलिए संभव हो तो किसी को उधार न दें, बिना सोचे समझे कहीं भी निवेश न करें। पति-पत्नी के रिश्तों में तकरार विवाद का रूप ले सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed