Shani Purvabhadrapada Nakshtra Gochar: जब-जब शनि की चाल बदलती है तो इसका व्यापक प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि एक राशि से अगली राशि में गोचर करने के लिए लगभग ढाई वर्ष का समय लगाते हैं। शनिदेव की धीमी चाल चलने के वजह से इनका असर जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। शनि अभी मूल त्रिकोण राशि और अपनी स्वराशि कुंभ में हैं। शनिदेव 06 अप्रैल 2024 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी राशियों के जातकों जातक पर प्रभाव अवश्य ही देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, करियर-कारोबार में ऊंचाईयों को हासिल करेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल माह में शनि के राशि परिवर्तन करने के किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
{"_id":"660b8e7f098b118c1c08326d","slug":"saturn-nakshtra-transit-from-6-april-shani-purvabhadrapada-nakshtra-gochar-lucky-zodiac-signs-2024-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 अप्रैल को शनि करेंगे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
6 अप्रैल को शनि करेंगे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत
Tue, 02 Apr 2024 10:20 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:20 AM IST
विज्ञापन
शनि अभी मूल त्रिकोण राशि और अपनी स्वराशि कुंभ में हैं। शनिदेव 06 अप्रैल 2024 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
6 अप्रैल को होने जा रहे शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कन्या राशि के जातकों लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
April Horoscope: अप्रैल माह में ऐसी रहेगी ग्रहों की चाल, इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

वृश्चिक राशि
आपकी राशि में शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुंडली के चौथे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा या फिर भविष्य में कोई अच्छी डील होने की संभावना है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होने की संभावना है। धन में वृद्धि के योग हैं। समाज और घर में आपको अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। आपके वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी।

Shani Sade Sati: साल 2024 से 2038 तक इन सात राशि वालों पर रहेगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या की अशुभ छाया
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनिदेव आपकी राशि के स्वामी हैं और वर्तमान में लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन आपको लाभ देने वाला साबित होगा। आपके मान-सम्मान, आत्मविश्वास और धन में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। आपकी चारों ओर पद-प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ेगी। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति के मौके मिलेंगे।
April Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल