फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Vakri 2023: जल्द बदलने वाली है गुरु की चाल, इन राशि वालों के वैभव और धन-दौलत में होगी वृद्धि

Wed, 19 Jul 2023 02:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Jul 2023 02:41 PM IST
विज्ञापन
guru vakri in meen rashi good impact for these zodiac sign will be increase wealth and money
jupiter retrograde 2023: गुरु कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Jupiter Retrograde 2023: ज्योतिष में ग्रहों की चाल, उनकी दशा और राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। ज्योतिष में शनि और गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि जहां ढाई वर्षों में राशि बदलते हैं वहीं गुरु 13 महीनों के अंतराल पर राशि बदलते हैं। इसके अलावा ये ग्रह वक्री और मार्गी भी होते  रहते हैं। जल्द ही सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरू बृहस्पति वक्री होने वाले हैं। ऐसे में गुरु के वक्री होने का लाभ कुछ राशि के जातकों को मिल सकता है। आपको बता दें कि गुरु 22 अप्रैल  2023 से मेष राशि में हैं और 4 सितंबर 2023 को वक्री होने वाले हैं। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलने वाला है। 
guru vakri in meen rashi good impact for these zodiac sign will be increase wealth and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
गुरु का मेष राशि में रहते हुए वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। गुरु की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों के ऊपर रहने वाली होगी। गुरु के वक्री होने पर इस राशि के जातकों जबरदस्त लाभ मिलने कि संभावना है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। अचानक से आपको लाभ के बड़े से बड़े अवसर  प्राप्त होंगे। जिससे आपके घर में खुशियों का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। 
guru vakri in meen rashi good impact for these zodiac sign will be increase wealth and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल मिथुन राशि के लिए नए-नए अवसर ला सकता है। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। वहीं जो जातक व्यापार में हैं उन्हें अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष मेहरबानी होगी। आय में इजाफा होने के संकेत हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में चल रहा विवाद आपके हक में आ सकता है। दरअसल गुरु आपकी राशि से आय के भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस राशि के जातकों की आय में इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। करियर और कारोबार के लिहाज से आने वाला समय बहुत अच्छा रहने वाला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru vakri in meen rashi good impact for these zodiac sign will be increase wealth and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य के स्थान से वक्री होने जा रहे हैं। जिस कारण से सिंह राशि के जातकों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी लगभग सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। जो नौकरी में प्रयासरत है उन्हें अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं जिस कारण से उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा। रूके हुए कार्य आपके पूरे होंगे। 
विज्ञापन
guru vakri in meen rashi good impact for these zodiac sign will be increase wealth and money
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
गुरु का वक्री होना मीन राशि के जातकों के लिए सुखद संकेत है। गुरु ग्रह आपकी राशि से धन के भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस राशि के जातकों को अचानक से धन की प्राप्ति होगी जिससे सुख और वैभव में वृद्धि होगी। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा और मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी और जो लोग व्यापार में है उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed