फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

Thu, 29 Jun 2023 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Jun 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
july horoscope 2023 july masik rashifal prediction for all zodiac signs
july monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला

July Horoscope 2023: 01 जुलाई से अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां महीना शुरू होगा। तीज-त्योहार और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से जुलाई का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। जुलाई के महीने में ही भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई 2023 महीने का आरंभ अनुराधा नक्षत्र में और शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से होगा वहीं इस माह का समापन 31 जुलाई को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होगा। इसके अलावा जुलाई महीने में कई बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला होगा। 01 जुलाई को ऊर्जा और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे। फिर इसके बाद 7 जुलाई को शुक्र ग्रह भी सिंह राशि में आ जाएंगे और इसके अगले ही दिन 8 जुलाई को बुध कर्क राशि की यात्रा शुरू कर देंगे। 16 जुलाई को सूर्यदेव भी कर्क राशि में विराजमान होंगे। माह के अंत में 25 जुलाई को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए जुलाई का महीना किस तरह से बीतेगा।

july horoscope 2023 july masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने की शुरुआत मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको अपने सोचे हुए काम को करने के लिए कुछ एक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी परेशानियों से पार पाने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपकी योजनाओं में अड़ंगे डालने का काम कर सकते हैं। करियर कारोबार की दृष्टि से जुलाई महीने का दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। आपके अधूरे और अटके काम में गति आएगी। इष्टमित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दाैरान आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी महिला मित्र की मदद से कामकाज की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में धीमी ही सही लेकिन उन्नति होगी। भमि भवन से जुड़े मामलों को लेकर कुछ एक चिंताएं बनी रहेंगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती है। परिजनों के साथ संबंध में कुछ खटास मिटास हो सकती है। माह के मध्य में अपनी वाणी और व्यवहार में पूरा नियंत्रण रखें। जुलाई के तीसरे महीने से आपका गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। पदोन्नति एवं मनचाही जगह पर तबादले के योग बनेंगे। सुख सुविधा से जुड़ी चीजें प्राप्त होंगी। हालांकि इस दौरान आपको मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने का खतरा बना रहेागा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान बाजार में मंदी का सामना करने के साथ अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको माह के उत्तरार्ध में संभलकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस दौरान लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।  

july horoscope 2023 july masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला साबित होने वाला है। इस दौरान आपको अपने जीवन में अचानक से आने वाली तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है और किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। हालांकि आप अपनी हिम्मत और विवेक से हर कठिन चुनौती से पार पाने में अंतत: कामयाब होंगे। माह की शुरुआत में आपको निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान धन का लेन-देन सावधानी के साथ करें अन्यथा विवाद और नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे। जुलाई महीने के दूसरे सप्ताह में अपनी सेहत और खान-पान का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपको मौसमी या फिर कोई पुरानी बीमारी पीड़ा दे सकती है। माह के मध्य में आपको पूर्व में चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों की आय भी बढ़ेगी लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आर्थिक संकट बरकरार रहेगा। इस दौरान लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। माह के उत्तरार्ध में आपको अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा वरना उधार मांगने की नौबत आ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। पक्षियों का दाना डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
july horoscope 2023 july masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस महीने आपको अपने करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह की शुरुआत में बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपके द्वारा की गई डील आपके कारोबार को बढ़ाने वाली साबित होगी। जुलाई महीने के पूर्वार्ध में आपको धन-धान्य एवं अचल संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना सच हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों के इस सप्ताह स्वजनों के साथ अच्छे रिश्ते कायम रहेंगे। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। जुलाई महीने के मध्य में आपको अचानक कहीं से रोजी-रोजगार से जुड़ा अच्छा आफर मिल सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। आय और संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह बेहद शुभ है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे थे तो प्रयास करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी महिला मित्र की मदद से लव पार्टनर के साथ चली आ रही गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। माह के उत्तरार्ध में आप किसी नए लक्ष्य या योजना पर काम कर सकते हैं। यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों इस महीने अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और पीले चंदन से करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
july horoscope 2023 july masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह जुलाई का महीने के उत्तरार्ध का कुछ समय यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा महीना शुभता और सफलता लिए हुए है। इस महीने आप जिस भी काम में अपना हाथ लगाएंगे आपको उसमें आपको सफलता मिलती नजर आएगी। कर्क राशि के जातकों को इस महीने अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस माह आप अपनी मेहनत और परिश्रम की बदौलत अपने सपनों को सच करते हुए नजर आएंगे। माह की शुरुआत में ही मनचाही पदोन्नति और तबादले की कामना पूरी हो सकती है। समाजसेवा से जुड़े लोगों को विशेष पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। माह के उत्तरार्ध में आपको करियर या कारोबार के संबंध में कोई भी कदम आगे बढ़ाते या फिर कहें बड़ा फैसला करते समय खूब सावधान रहना होगा। इस दौरान भावनाओं में बहकर या फिर गुस्से में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों पर माह के उत्तरार्ध में कामकाज का अधिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान आपको अपने काम के साथ अपने शरीर पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में सोच-समझकर ही इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के लिए समय निकालें और उसकी भावनाओं का आदर करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed