फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई वर्षों बाद तीज-गणेश चतुर्थी का संयोग, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सफलता-कमाई के बनेंगे योग

Sun, 13 Sep 2026 12:11 PM IST
Megha Kumari मेघा कुमारी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:11 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026: इस साल 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का बेहद खास संयोग बना हुआ है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों को सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 these zodiac will be shine
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का बेहद खास संयोग बना हुआ है। इसके अलावा शुभ योगों के साथ-साथ ग्रह-गोचरों की स्थिति भी खास रहने वाली है। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों की यह स्थिति 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। वहीं, गणपति बप्पा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा भी जातकों पर बनी रहेगी। हालांकि, इस दौरान इन 4 राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इन जातकों को करियर में मनचाही सफलता, धन लाभ और निजी जीवन से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 these zodiac will be shine
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह संयोग बेहद शुभ रहने वाला है। इन्हें किसी महत्वपूर्ण काम में बड़ी सफलता मिल सकती है और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने की योजना भी सफल होती दिख रही है। 

Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 these zodiac will be shine
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के भीतर मेहनत करने और आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होगी। इस दौरान किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और आर्थिक लाभ के अवसर भी बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के साथ आपकी योजनाओं को भी गति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके पास धन सामान्य रूप से बना रहेगा। कमाई बढ़ाने के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं।
व्रत नियम: 14 सितंबर को हरतालिका तीज, पहली बार व्रत कर रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 these zodiac will be shine
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आय बढ़ाने के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई नई और लाभकारी डील मिल सकती है, जिससे मुनाफा बढ़ने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार में भी सुख-शांति और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रुके हुए कामों में भी गति आने की संभावना है।कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है।
गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की जन्म कथा से चंद्र श्राप तक, जानिए गणेश चतुर्थी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 these zodiac will be shine
Ganesh Chaturthi Or Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह संयोग नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। किसी यात्रा पर जाने की आपकी योजना सफल हो सकती है और इस दौरान नए अनुभव प्राप्त होंगे। नए संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेगा। कोई पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग: श्री गणपति स्थापना के साथ होगा हरतालिका तीज का व्रत, पूजा के बनेंगे 3 खास मुहूर्त
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed