फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजकेसरी योग 2026: 6 अक्तूबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में होगा बड़ा लाभ

Mon, 05 Oct 2026 10:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

Gajkesari Yog In October 2026: गजकेसरी योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। नौकरी, यात्रा और मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। ऐसे में आइए इन 3 लकी राशियों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
gajkesari yog in october 2026 positive impact on zoidac these will get more benefits
Gajkesari Yog In October 2026 - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Yog In October 2026: 4 अक्तूबर की शाम को चंद्रमा का गोचर अपनी स्वराशि कर्क में होने जा रहा है। वह 6 अक्तूबर की रात 10 बजकर 17 मिनट तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से कर्क राशि में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस योग को धन-धान्य, सफलता, तरक्की और अच्छे परिणामों से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा इस योग का खास प्रभाव कुछ राशि वालों पर भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से जातकों को मनचाही सफलता, नौकरी के नए अवसर और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में 6 अक्तूबर तक का यह समय किन 3 राशि वालों के लिए लकी रहेगा, आइए जानते हैं।


राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

gajkesari yog in october 2026 positive impact on zoidac these will get more benefits
Gajkesari Yog In October 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रह सकता है। लंबे समय से अटके किसी काम में भी गति आने के योग बन रहे हैं। आपको धन लाभ होने के साथ कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। इसके अलावा पुराने कामों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 
साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, नौकरी में करेंगे तरक्की

gajkesari yog in october 2026 positive impact on zoidac these will get more benefits
Gajkesari Yog In October 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु
धनु राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आय के अतिरिक्त साधन तलाशने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित हो सकती हैं। वहीं, संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है। प्रियजनों और दोस्तों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनेंगे।
अक्तूबर मनी राशिफल: वृषभ, कन्या और धनु के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह, कुंभ और मीन को रखना होगा खर्च पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
gajkesari yog in october 2026 positive impact on zoidac these will get more benefits
Gajkesari Yog In October 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन
मीन राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े कार्य करने वाले लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी पसंदीदा व्यक्ति से हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी बन सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति भी होगी।
अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन तीन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा और बनेंगे बिगड़े काम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed