Lucky Zodiac Signs: 8 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। मंगलवार को कई ग्रहों की अनुकूल स्थिति से गजकेसरी, भद्र और मालव्य राजयोग का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी दिन की शुभता बढ़ाएगा। ग्रहों के इस विशेष संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत अधिक लाभकारी रह सकता है। इन राशियों के जातकों को आर्थिक मामलों, नौकरी, कारोबार, प्रॉपर्टी और नई योजनाओं में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं राजयोगों का किन पांच राशियों पर सबसे अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।
2 of 7
प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ या कमीशन मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राजयोगों का प्रभाव सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है। घर या जमीन खरीदने की लंबे समय से चल रही योजना आगे बढ़ सकती है। वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होने के संकेत हैं। लोन से संबंधित अड़चन दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ या कमीशन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी पुराने विवाद को सुलझाने में रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी परेशानी का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे।
3 of 7
पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए 8 सितंबर का दिन विशेष रह सकता है। चंद्रमा और गुरु की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत कर सकता है। कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले दिनों से चला आ रहा तनाव कम होगा। निवेश या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने की संभावना है। कारोबार बढ़ाने या नई दुकान शुरू करने की योजना भी आकार ले सकती है।
4 of 7
नौकरीपेशा लोगों को बेहतर प्रदर्शन के लिए इंसेंटिव या कोई अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि में बुध की स्थिति से भद्र राजयोग बन रहा है। यह योग आपकी बुद्धि, संवाद कौशल और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। मार्केटिंग, सेल्स, ट्रेडिंग और व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में भी सफलता के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर प्रदर्शन के लिए इंसेंटिव या कोई अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परिवार, खासकर माता का सहयोग मिल सकता है।
5 of 7
रियल एस्टेट कारोबार करने वालों को भी नया ग्राहक या बेहतर सौदा मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग खास लाभ दे सकता है। शुक्र की मजबूत स्थिति के कारण आर्थिक स्थिति बेहतर होने और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन सकते हैं। फैशन, डिजाइन, सौंदर्य, लग्जरी प्रोडक्ट और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। रियल एस्टेट कारोबार करने वालों को भी नया ग्राहक या बेहतर सौदा मिल सकता है। लंबे समय से अटका कोई प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है।