माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। माह की 04-05 तारीख को रहें जरा बचके।
{"_id":"65b8ae3193f18e35550da8be","slug":"february-monthly-horoscope-2024-monthly-rashifal-impact-on-all-zodiac-signs-2024-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासिक राशिफल: 12 राशियों के लिए फरवरी 2024 का राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मासिक राशिफल: 12 राशियों के लिए फरवरी 2024 का राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...
Tue, 30 Jan 2024 01:39 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
फरवरी मासिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के साथ होगा। झगड़े और विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। उतार-चढ़ाव के बावजूद कार्य व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।

मिथुन राशि-
संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जिधर भी चाहेंगे सफलता हासिल कर सकते हैं किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभागों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन आदि करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।

कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
यह माह आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहतर रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक ध्यान दें। माह की 10 और 11 तारीख को रहें जरा बचके।

सिंह राशि
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। एक ओर जहां कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। माह की 08-09 तारीख को रहें जरा बचके।