फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: मंगल ग्रह फरवरी में करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Tue, 30 Jan 2024 01:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Mangal Gochar 2024 Mars transit in february these zodiac signs get golden time in hindi
मंगल राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2024: फरवरी का महीना ग्रहों के गोचर के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इस समय मंगल धनु राशि में विराजमान हैं। 5 फरवरी 2024 रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर से मनुष्य के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलता है। मंगल के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों पर शुभ और कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि मंगल राशि के गोचर का किन राशियों को लाभ मिलेगा। 



February Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
FengShui Tips: फेंगशुई के ये पौधे घर में रखने से दूर होती है नकारात्मकता
Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर गलती से भी पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

Mangal Gochar 2024 Mars transit in february these zodiac signs get golden time in hindi
मंगल राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
फरवरी माह में मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में युवाओं को तरक्की मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ते आने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। 

Mangal Gochar 2024 Mars transit in february these zodiac signs get golden time in hindi
मंगल राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर उत्तम रहने वाला है। कर्क राशि के जातक साझेदारी में व्यापार करने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2024 Mars transit in february these zodiac signs get golden time in hindi
मंगल राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मंगल के गोचर से विशेष लाभ मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावाना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2024 Mars transit in february these zodiac signs get golden time in hindi
मंगल राशि परिवर्तन 2024 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मंगल ग्रह फरवरी में मकर राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, इसीलिए मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं तो धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग राजनीति  से जुड़े हुए हैं उन्हें पद-प्रतिष्ठा और मान सम्मान मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed