{"_id":"68678783fb752951250fdb31","slug":"dhakshinmargi-budh-brings-good-fortune-wealth-and-growth-in-career-2025-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dakshinmargi Budh: ग्रहों के राजकुमार हुए दक्षिणमार्गी, इन राशियों को धनलाभ के साथ करियर में भी मिलेगी तरक्की","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Dakshinmargi Budh: ग्रहों के राजकुमार हुए दक्षिणमार्गी, इन राशियों को धनलाभ के साथ करियर में भी मिलेगी तरक्की
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:42 PM IST
सार
Dakshinmargi Budh: बुध ग्रह 4 जुलाई से दक्षिणमार्गी हो गए हैं, जिससे वाणी, बुद्धि और धन के मामलों में बदलाव आने वाला है। यह स्थिति व्यापार, लेन-देन और आर्थिक फैसलों को तेजी से प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
1 of 6
दक्षिणमार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
DakshinMargi Budh Ka Rashiyon Par Prabhav: हर ग्रह समय-समय पर न सिर्फ राशि परिवर्तन करता है, बल्कि अपनी चाल और दिशा में भी बदलाव करता है। ठीक वैसा ही कुछ अब बुध ग्रह के साथ हो रहा है। 4 जुलाई 2025 को बुध अपनी दिशा में बड़ा परिवर्तन कर रहे हैं। अब तक उत्तर की ओर गति कर रहे बुध, आज से दक्षिण दिशा की ओर मुड़ जाएंगे। इस खगोलीय स्थिति को ही 'बुध का दक्षिणमार्गी होना' कहा जाता है। यह परिवर्तन न सिर्फ खगोलशास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका प्रभाव सीधे तौर पर हमारी बुद्धि, वाणी, व्यवसाय और आर्थिक निर्णयों पर भी पड़ेगा।
वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध की दक्षिणमार्गी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में नई दिशा लेकर आएगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है। यदि आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, तो इस समय आपको शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा, छात्रवृत्ति या उच्च शिक्षा के योग प्रबल हैं। आपकी वाणी में मधुरता और प्रभाव दोनों बढ़ेगा, जिससे आप अपने विचारों को बेहतर ढंग से लोगों के सामने रख सकेंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय आपको स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगा।
3 of 6
आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए बुध का दिशा परिवर्तन आर्थिक रूप से अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। यदि कोई धन राशि पहले से रुकी हुई थी, तो अब उसके मिलने के प्रबल योग हैं। छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता और ज्ञान में वृद्धि का है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है और नई विषयवस्तु को समझने में रुचि बढ़ेगी। इस समय अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण संभव है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध की विशेष दृष्टि होती है, क्योंकि यह आपकी स्वामी ग्रह भी हैं। अब जब बुध दक्षिण की ओर गति कर रहे हैं, यह समय आपके लिए प्रगति और मान-सम्मान का संकेत दे रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण संभव है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और लाभ अर्जित करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में भी सम्मान मिलेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह या सगाई जैसे शुभ योग भी बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल और समझ बेहतर होगी।
विज्ञापन
5 of 6
नौकरी करने वाले लोगों के लिए पदोन्नति या विशेष ज़िम्मेदारी मिलने के योग हैं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए बुध का दक्षिणमार्गी होना व्यवसाय और करियर में नई ऊँचाइयाँ छूने का अवसर लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील मिलने या व्यापार विस्तार का अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए पदोन्नति या विशेष ज़िम्मेदारी मिलने के योग हैं। यह समय आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, जिससे आप अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और मिठास बढ़ेगी, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में स्थिरता आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।