फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभलकर खरीददारी करें मीन राशि वाले, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Fri, 24 Mar 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 24 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 24rd March
राश‌िचक्र - फोटो : getty images

जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। 

Trending Videos

मेष राश‌ि: कैरियर के लिए किसी सलाहकार की मदद लें

daily rashiphal 24rd March
मेष राश‌ि

आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा, क्योंकि आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कोई उपहार दें। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। आज आपके परिजन छोटी-छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। उन्हें ज्यादा तापमान, ठन्डे पेय और ज्यादा मिठाइयों से दूर रखें। उन्हें कफ या कोल्ड की परेशानी भी उभर सकती है। सावधानी से बचाव अच्छा तरीका है।

वृष राश‌ि: अच्छे तरह से करेंगे तकनीकी काम

daily rashiphal 24rd March
वृष राश‌ि

हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। नवीन काम के साथ ढ़ेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे, परन्तु यह तनाव दूर करने के लिए उचित समय हैं। अपने दर्द को सही करने के लिए उसके कारण का पता लगाएं। आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिए सावधान रहें और चल रहे मानसिक तनाव को दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: मित्र की करें मदद

daily rashiphal 24rd March
म‌िथुन राश‌ि

आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। आपसी वाद-विवाद रिश्ते को खराब कर सकता हैं। विवादों से बचें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई हेतु वीजा आवेदन के लिए सही है। यदि आपने पहले ही आवेदन किया है तब आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। यदि आप शेयर बाजार में रूचि रखते हैं, तब आज का दिन आपके लिए सही फल देने वाला हैं, लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इस दौरान लंबे समय के निवेश को ही अपने विकल्प के रूप में रखें। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि: आपको हराने में लगे हैं विरोधी 

daily rashiphal 24rd March
कर्क राशि

आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें। कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नए काम का जोखिम ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed