फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृष राशि वालों के लिए धनदायक रहेगा दिन, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 23 Mar 2017 08:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 23 Mar 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 23rd March
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। 
Trending Videos

मेष राश‌ि: आंख बंद करके ना करें विश्वास

daily rashiphal 23rd March
मेष राश‌ि

आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कई रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आर्मी में जाने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधानी बरते। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से समझ लें। आप निश्चित हो जाएं। जिसके साथ आप साझेदारी कर रहे हैं, उसे आप पहले से ही जानते हैं। जहां तक पैसे का सवाल है, किसी पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। अगर आप लगातार काम कर रहे हैं तो समय लेकर आराम करें। किसी नए और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगाएं, जिससे आप थकी हुई नियमित जीवनचर्या से समय निकाल सकें। जो लोग किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज सेहत में कुछ सुधार देखेंगे। 

वृष राश‌ि: आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत

daily rashiphal 23rd March
वृष राश‌ि

आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही हैं। आज आपको अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह भी लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: व्यापार में नुकसान के संकेत

daily rashiphal 23rd March
म‌िथुन राश‌ि

आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है।आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें। छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में नहीं लग पाएगा, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा हैं। इस समय पढ़ाई सबसे जरूरी है व किसी कीमत पर अपना ध्यान ना बंटने दें। आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िए, जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं, इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि: अधिकारियों से मिलेगी आर्थिक​ मदद

daily rashiphal 23rd March
कर्क राशि

आज आपको अपने परिवार की तरफ से खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। अपनी भावनाओं को कुछ नियंत्रित करें, किन्तु जीवन के प्रति जो उत्साह प्रेम लाया है। उसका आनंद भी उठाएं। यदि आपने किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना हैं। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तो आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी तंगी से छुटकारा पाना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना भी हैं। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं। पैदल और वाहन चलाते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed