आज संभलकर रहें ये राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Wed, 17 May 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 17 May 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज कादिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः अपने काम पर ध्यान लगाएं
2 of 13
मेष राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन या दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा।
वृष राशिः आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा दिन
3 of 13
वृष राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं। इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः किसी मुश्किल में फंसने के संकेत
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आज आपको बिस्तर से उठकर खुद को व्यायाम करने के लिए बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः पैसा बचाने में सावधानी बरतें
5 of 13
कर्क राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आप कुछ परेशान रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।