फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो राशि वालों को विरोधियों से आज रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Mon, 15 May 2017 07:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 15 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15th may
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िःखुद को साबित करने का मिलेगा मौका

daily rashiphal 15th may
मेष राश‌ि

अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है।

वृष राश‌िःकाम बदलने के लिए सही समय का इंतजार करें

daily rashiphal 15th may
वृष राश‌ि

आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कोई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके, इसे यूं ही स्वीकार कर लें । आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिए। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। इस बार आपको खयाल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िःनया व्यवसाये से करियर में होगी वृद्घि

daily rashiphal 15th may
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके करियर में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। अपनी अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें। अगर आपने हाल में व्यायाम छोड़ा है तो आज आप पहले जैसे हो सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशिःलाभदायक रहेगा दिन

daily rashiphal 15th may
कर्क राशि

ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन या मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखें कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है, क्योंकि बहुत से ग्राहक आज आपके लिए तैयार बैठे हो सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं।  यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed