जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः कर्मचारियों को लेकर रहेंगे परेशान
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे।
वृष राशि: व्यवसायिक लेन देन होगा फाइनल
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा। आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नए व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। आज आपके मन में अलग-अलग तरह से व्यायाम करने के तरीके घूमेंगे।
मिथुन राशि: गलतफहमी के कारण परिवार वालों से हो सकता है झगड़ा
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज आपके किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। नए निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें, खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परन्तु इसका फायदा न उठाएं।
कर्क राशि: अपनी भावनाओं पर काबू रखें
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए, क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है।