कन्या राशि वाले कर सकेंगे अपने घर का सपना साकार, जानिए किस राशि वालों लिए कैसा रहेगा आज का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: गुस्से पर काबू करने की कोशिश करें
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। होटल प्रबंधन व्यवसायकर्ताओं के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं, बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है। आज आपकी नई चीजों का आविष्कार करने में दिलचस्पी बढे़गी। आज आप कुछ ऐसा बनाएंगे जो आपने पहले कभी ना बनाया हो।
वृष राशि: विदेशी कंपंनी से पहुंचेगा फायदा
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। किसी विदेशी कंपंनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। आज भी मानसिक तनाव रहेगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप चिन्ता न करें और अपने को किसी रुचि भरे कार्य मे लगायें।
मिथुन राशि: प्रेमसंबंध में मतभेद होने की संभावना
आज आपको अपनी योग्यता को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं, इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे और सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी।
कर्क राशि: सामाजिक मुद्दे में खुद को फंसा पाएंगे
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है।