फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, जानें अपना राशिफल

Fri, 08 Dec 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Dec 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 8th december
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: आज धर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी

daily rashifal or rashiphal 8th december
मेष राश‌ि

आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और सामाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। 

वृष राश‌ि: आज का दिन बढ़िया से बीतेगा

daily rashifal or rashiphal 8th december
वृष राश‌ि

आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे दे, कोई आपको अपना उत्तराधिकारी बना ले, या भाग्य भरोसे कोई और धन हाथ लग जाए। जो भी हो यह ऐसा धन है जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। चूंकि यह धन आपको भाग्य के सहारे मिला है तो क्यों नहीं इससे कुछ खास करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज अपने विरोधियों को हावी न होने दें

daily rashifal or rashiphal 8th december
म‌िथुन राश‌ि

अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रेवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है।

विज्ञापन

कर्क राशि: अपने लक्ष्यों को लेकर जागरुक रहें

daily rashifal or rashiphal 8th december
कर्क राशि

आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं। आज आपको सेहत को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। अच्छी सेहात के कारण आप बाहर टहलने जा सकते हैं और अपना मनपसन्द खेल भी खेल सकते हैं। आज पूरे दिन आपके अंदर ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed