फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ये राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, हो सकता है भारी नुकसान

Thu, 07 Dec 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 7th december
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: आज पुरानी गाड़ी बेचने के लिए दिन बढ़िया है

daily rashifal or rashiphal 7th december
मेष राश‌ि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। 

वृष राश‌ि: आज सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंसे

daily rashifal or rashiphal 7th december
वृष राश‌ि

अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। जो लोग इन्सैन्टिव बेस कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा क्योंकि मैनेजमेंट उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है

daily rashifal or rashiphal 7th december
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें।आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन

कर्क राशि: अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है

daily rashifal or rashiphal 7th december
कर्क राशि

उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed