फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2026: घर की किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र? जानिए जागृत करने की सही विधि

Tue, 03 Nov 2026 04:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

धनतेरस 2026: हिंदू धर्म में धनतेरस का काफी महत्व है। इस दिन कुबेर यंत्र स्थापित करना शुभ माना जाता है। यत्र को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यंत्र की नियमित सफाई करनी चाहिए, धूप और मंत्र जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं कुबेर यंत्र को स्थापित करने और पूजा की सही विधि। 
 

विज्ञापन
dhanteras 2026 kuber yantra sthapana vidhi activation mantra direction
घर की किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र? - फोटो : AI

धनतेरस 2026: धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि, धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है और उनकी कृपा से घर में आर्थिक खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में धनतेरस के दिन कुबेर की मूर्ति स्थापित करते समय सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस बार धनतेरस 6 नवंबर 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। 



वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही कई लोग धनतेरस पर घर और दुकान में कुबेर यंत्र भी स्थापित करते हैं। लेकिन यंत्र रखने की सही दिशा का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि कुबेर यंत्र क्या है, कहां रखना चाहिए और कैसे इसे सक्रिय किया जाता है।
 

Trending Videos
dhanteras 2026 kuber yantra sthapana vidhi activation mantra direction
घर की किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र? - फोटो : Instagram

क्या होता है कुबरे मंत्र?  

कुबेर यंत्र एक विशेष ज्यामितीय आकार वाला यंत्र होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसे  घर या दुकान की तिजोरी में रखते हैं और नियमित पूजा की जाती है, जिससे धन की रक्षा होती है। कहा जाता है कि कुबेर यंत्र की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकाारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। 
 

dhanteras 2026 kuber yantra sthapana vidhi activation mantra direction
घर की किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र? - फोटो : freepik

मान्यता हैं कि इस यंत्र से व्यक्ति में आर्थिक मामलों को लेकर सकारात्मक सोच और सही फैसले लेने की प्रेरणा आती है। इसलिए यंत्र को ऐसी जगह पर रखें जहां धन रखा जाता हो। हालांकि, यह सभी लाभ धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। 

दिवाली 2026: दिवाली पर खरीदने जा रहे हैं गाड़ी? जानें राशि के अनुसार कौन-सा रंग होगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2026 kuber yantra sthapana vidhi activation mantra direction
घर की किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र? - फोटो : AI

किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र?

माना जाता है कि कुबेर यंत्र को घर या दुकान में स्थापित करना शुभ होता है। यंत्र को बुधवार या किसी शुभ मुहूर्त में रख सकते हैं। वास्तु मान्यता के मुताबि, इसे उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ होता है। यंत्र का मुख दक्षिण दिशा की तरफ रखना चाहिए। यत्र की पूजा करते समय व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। इसके साथ ही हरे रंग के वस्त्र रखने और कुछ धन अर्पित करने की भी परंपरा बताई जाती है। पूजा के दौरान 'ॐ श्री कुबेराय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। 

वास्तु टिप्स: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें, घर में आती है आर्थिक तंगी

विज्ञापन
dhanteras 2026 kuber yantra sthapana vidhi activation mantra direction
घर की किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र? - फोटो : AI

कैसे कुबेर यंत्र को करें जागृत?

कुबेर यंत्र की नियमित रूप से साफ-सफाई और पूजा करनी चाहिए। इस पर धूल-मिट्टी जमा न होनी चाहिए। हर दिन इसे साफ करके धूप दिखाएं और श्रद्धा के साथ मंत्र का जाप करें। जहां पर पैसे और कीमती सामान रखते हैं, वहां पर या तिजोरी में यंत्र को रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, नियमित पूजा और मंत्र जााप से भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस के दिन पूजा वाली जगह को साफ करें और फिर यंत्र को स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed