Guru Ketu Ganesh Yog 2026: देवगुरु बृहस्पति ने 31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश किया है। यहां पहले से विराजमान केतु के साथ उनकी युति बन रही है, जिसे कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में गणेश योग कहा जाता है। इस योग का सकारात्मक प्रभाव मेष, कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इन राशियों को धन, करियर, शिक्षा और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
{"_id":"6ae9d79b6d75b4eaaa09a2cf","slug":"guru-ketu-yuti-ganesh-yog-2026-lucky-zodiac-signs-jupiter-ketu-conjunction-2026-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु-केतु युति 2026: गणेश योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगें शुभ अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु-केतु युति 2026: गणेश योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगें शुभ अवसर
Tue, 03 Nov 2026 06:17 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:17 PM IST
सार
Guru Ketu Yuti: सिंह राशि में गुरु का गोचर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा को मजबूती दे सकता है। हालांकि, इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर समान नहीं रहेगा। आइए जानते हैं किन पांच राशियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है।
विज्ञापन
गुरु-केतु युति 2026
- फोटो : AI
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के पांचवें भाव में गुरु-केतु की युति बन रही है।
- इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
- लेखन, रिसर्च और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।
- नौकरी और कारोबार में भी प्रगति के संकेत हैं। हालांकि, प्रेम संबंधों और निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें।
कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के दूसरे भाव में यह युति आर्थिक मामलों को प्रभावित कर सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने या अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है।
- व्यापारियों को पुराने संपर्कों से फायदा हो सकता है। करियर में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं।
- हालांकि, खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखें। परिवार में बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तुला राशि
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि के लिए गुरु-केतु की युति ग्यारहवें भाव में बन रही है, जो आमदनी और लाभ से संबंधित है।
- नौकरी में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों को नए ग्राहक और बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं।
- मीडिया, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।
- नए व्यावसायिक संपर्कों पर भरोसा करने से पहले उनकी जांच जरूर करें।
विज्ञापन
धनु राशि
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
- धनु राशि के नौवें भाव में गुरु का गोचर भाग्य और उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है।
- विदेश में पढ़ाई या नौकरी की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं।
- अनुभवी व्यक्ति की सलाह से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
- इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन पिता या गुरु के साथ मतभेद होने पर धैर्य से बात करें।