फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध वक्री 2026: अक्तूबर में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार, कामकाज और सेहत को लेकर रहें सावधान

Tue, 29 Sep 2026 03:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 29 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

Budh Vakri 2026: बुध के राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ मार्गी और वक्री होना भी ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मान्यताओं के अनुसार, बुध की वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां बढ़ा सकती हैं। इस दौरान जातकों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
budh vakri in october 2026 date and negative impact on zodiac sign
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Vakri 2026: बुध के राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ उनका मार्गी और वक्री होना भी ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध की वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां बढ़ा सकती है, क्योंकि इस दौरान बुध उल्टी चाल से गोचर करते हुए प्रतीत होते हैं। माना जाता है कि इसका नकारात्मक प्रभाव कुछ जातकों के करियर, कारोबार और प्रेम जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस अवधि में बनते हुए काम बिगड़ने के साथ ही जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अपने फैसले सोच-समझकर लेने और किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बुध की यह उल्टी चाल किन राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता हैं, आइए जानते हैं।


मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में मंगल के गोचर से मेष और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

budh vakri in october 2026 date and negative impact on zodiac sign
Budh Vakri - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा अधिक करनी होगी और काम बनते बनते अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। इसके अलावा निवेश के मौके हाथ से जा सकते हैं। आप किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, क्योंकि इससे नुकसान होने की आशंका है। 

ग्रह-गोचर 2026: अक्तूबर में बदलेगी कई ग्रहों की चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल और इनकी बदलेगी किस्मत

budh vakri in october 2026 date and negative impact on zodiac sign
Budh Vakri - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल भागदौड़ बढ़ा सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे धन खर्च बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पनप सकती है। 
नक्षत्र परिवर्तन 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
budh vakri in october 2026 date and negative impact on zodiac sign
Budh Vakri - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े फैसले भी सोच-समझकर लें। माता की खराब सेहत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है। जल्दबाजी में किया गया निवेश या अनावश्यक खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मकर राशि वालों को किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने या फिर नियमों के उल्लंघन करने से बचना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग
अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed