{"_id":"6aba79a7dbe4fd5dbc0da9e3","slug":"ketu-nakshatra-gochar-2026-magh-nakshatra-october-impact-on-zodiac-signs-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्षत्र परिवर्तन 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
नक्षत्र परिवर्तन 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना
Mon, 28 Sep 2026 07:59 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:59 PM IST
सार
3 अक्तूबर 2026 को केतु मघा नक्षत्र के पहले पद में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों का सावधान रहने की जररूत है।
विज्ञापन
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगले महीने यानी अक्तूबर में केतु की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 अक्तूबर 2026 को केतु मघा नक्षत्र के पहले पद में गोचर करेंगे। आपको बता दें केतु सिंह राशि में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रहों में कुछ को शुभ तो कुछ को अशुभ ग्रह होते हैं। ऐसे में केतु की गिनती पापी, रहस्यमयी और आध्यात्मिक के रूप में होती है। आइए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
विज्ञापन
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का प्रभाव चौथे भाव पर रहेगा। यह भाव माता, घर-परिवार, संपत्ति और मानसिक सुख से संबंधित माना जाता है। इस दौरान परिवार के बीच रहने के बावजूद मन में अकेलेपन या बेचैनी की भावना आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वाहन से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। घर बदलने या संपत्ति खरीदने-बेचने से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के दूसरे भाव में केतु का प्रभाव रहेगा। ज्योतिष में यह भाव धन, बचत, परिवार और वाणी से जुड़ा माना जाता है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति को लेकर असंतोष महसूस हो सकता है और बचत प्रभावित होने की आशंका रहेगी।अचानक आने वाले खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है, इसलिए धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु का प्रभाव आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा से जुड़े मामलों में असमंजस बढ़ा सकता है। किसी काम को लेकर उत्साह बनने के बाद अचानक उससे दूरी बनाने का विचार मन में आ सकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं में आकर लेने से बचें। रिश्तों में जरूरत से ज्यादा दूरी बनाने के बजाय संवाद बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।