फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   30 september ka rashifal lucky rashi tuesday kal ka rashifal

30 सितंबर की भाग्यशाली राशियां: इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, धन लाभ के अच्छे संकेत

Tue, 29 Sep 2026 08:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

30 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही खास रहेगा। करियर-कारोबार में आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक रिजल्ट मिलेगा। आइए जानत हैं 29 सितंबर के दिन की भाग्यशाली राशियां।

विज्ञापन
30 september ka rashifal lucky rashi tuesday kal ka rashifal
भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार, 30 सितंबर को कई तरह के ज्योतिषीय गणनाएं बन रही है जिससे कुछ राशि वालों को नौकरी में लाभ मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में इजाफा होगा और लेन-देन में लाभ तरक्की के नए-नए अवसरों में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं, 30 सितंबर का दिन किन राशि वालों के लिए खास रहेगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में  आपके लिए सफलता प्राप्त के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में नई योजनाओं का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज के दिन करियर में रास्ते खुलने और आगे बढ़ने के अवसरों में वृद्धि होगी। लेन-देन के मामलों में इजाफा होगा। 
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और लोगों पर आपकी बात का असर पड़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। कारोबारियों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने का विचार भी बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन कारोबार और करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक आस्था और ईश्वर के आशीर्वाद से रुके हुए कई काम समय पर पूरे होने की उम्मीद है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और आप कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई नया कदम उठाने का अवसर भी मिल सकता है।


कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन कई मामलों में सुखद रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे और ऑफिस की जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से पूरी होंगी। जीवनसाथी आपकी किसी उपलब्धि या प्रयास की सराहना कर सकता है, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed