{"_id":"6abba7e946de58d549009ffa","slug":"guru-gochar-2026-jupiter-transit-in-leo-31-october-know-impact-on-makar-kumbh-meen-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर असर
Tue, 29 Sep 2026 07:02 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:02 PM IST
सार
31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव।
विज्ञापन
गुरु गोचर 2026
- फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे, जो अपनी कर्क राशि की यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, शिक्षा, भाग्य और विस्तार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु का सिंह राशि में गोचर करने से कई राशियों के करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों के लिहाज से खास रहने वाला होगा। गुरु सिंह राशि में जनवरी 2027 तक रहेंगे। दरअसल गुरु इस वर्ष अतिचारी हैं जिसके कारण जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर गुरु के गोचर का कैसा असर होगा।
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
मकर राशि वालों के लिएए गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके लिए सुख-सुविधा और खुशियां लेकर आ सकता है। आने वाले समय में जीवन में अच्छी सफलताएं मिल सकती है। करियर में आपको विदेशों में नौकरी के लिए अच्छे और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई तरह की नीतियां आपके काम आएंगी और इससे अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
31 अक्तूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही मिलाजुला रहने वाला होगा। कुंभ राशि वालों को करियर-कारोबार में अच्छा लाभ होगा। व्यापार में नए तरह का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर अच्छा, शुभ और शानदार रहेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ रहेगी। नौकरी के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेंगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी संग कुछ अनबन हो सकती है लेकिन आपको इसमें थोड़ा संभलकर रहना होगा।
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ