Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर के साथ-साथ इनके नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व और प्रभाव होता है। 2 जून 2026 को बुध सुबह करीब 6 बजकर 14 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे जो इस नक्षत्र में 11 जून तक रहेंगे। बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति, व्यापार और शिक्षा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। आर्द्रा नक्षत्र पर राहु का स्वामित्व होता है ऐसे में बुध का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ किन राशियों को सबसे ज्यादा होने वाला है।
Budh Gochar 2026: आर्द्रा नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर, इन राशि वालों को मिल सकते हैं सुनहरे अवसर
Budh Gochar 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। 2 जून को बुध राहु के नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छे संकेत हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से आपको अपनी वाणी के बल पर कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के योग हैं, साथ ही आपकी कार्यकुशलता का लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ और धन प्राप्त के योग हैं।
Shani Gochar 2026: 17 मई से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अक्तूबर तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। नए-नए तरह के योगों का निर्माण होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी करने वाले लोगों की इच्छा पूरी होगी और पद-प्रतिष्ठा का प्राप्त होगी। आय के साधनों में वृद्धि के योग हैं। अतिरिक्त लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
कन्या राशि वालों के लिए बुध का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको इस दौरान अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नौकरी में बदलाव का सही समय है। इसके अतिरिक्त आपको कार्यक्षेत्र कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी और जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। कामकाज के मामले में आपको तरक्की के योग हैं। इस दौरान परिवार संग अच्छा समय व्यातीत करने का मौका मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी। अतिरिक्त आय के अवसरों में वृद्धि के योग हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।