Shani Nakshatra Parivartan On 17 May: 17 मई 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। वह 9 अक्तूबर 2026 तक भी इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुधदेव हैं। ऐसे में शनि के यहां आने से इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि के जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है। जातकों के अटके काम पूरे और व्यापार में लाभ धीरे-धीरे प्राप्त हो सकता है। साथ ही सोच में स्पष्टता आएगी और फैसले पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Shani Gochar 2026: 17 मई से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अक्तूबर तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
Shani Nakshatra Parivartan On 17 May: 17 मई 2026 से शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और 9 अक्तूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार रेवती नक्षत्र के स्वामी बुधदेव हैं। ऐसे में शनि और बुध का यह मेल कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है। माना जा रहा है कि, कन्या राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस समय धन से जुड़े मामलों में सुधार होगा। खास बात यह है कि, आपको कहीं से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। इस समय अगर आप पढ़ाई या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत रंग ला सकती है। आपको अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा, क्योंकि मौके आपके पक्ष में रहेंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।
Gajlakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं नए अवसर
धनु राशि
धनु राशि वालों के अंदर इस समय एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस समय पर्यटन-पिकनिक के योग बनेंगे। आप अपने काम को लेकर ज्यादा ऊर्जावान रहेंगे। लव लाइफ में भी अच्छा तालमेल बनेगा और पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस समय अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ सकते हैं। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान आपको निवेश से भी अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आएगा।
Jyeshtha Amavasya 2026: कब है ज्येष्ठ अमावस्या ? जानें डेट और किन चीजों का दान होगा शुभ
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर करें ये उपाय, दूर होंगी साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में अच्छा बदलाव लेकर आ सकता है। करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोई नुकसान अगर पहले हुआ था, तो उससे उभर जाएंगे। सभी संघर्षों का फल आपको मिलता हुआ नजर आएगा। आपको ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। करियर में ग्रोथ के संकेत हैं और आपकी मेहनत को पहचान मिलने लगेगी।
Surya Gochar: 11 मई से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, मेहरबान रहेगी किस्मत
Grahan Yog: 10 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।