फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2023: वक्री बुध का धनु राशि में गोचर, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Sat, 17 Dec 2022 03:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Dec 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Budh Retrograde December 2022 Mercury Transit In Dhanu Rashi These Three Zodiac Signs will Careful
mercury transit 2022
Budh Retrograde December 2022 : वैदिक ज्योतिष में बुध को राजकुमार की संज्ञा दी गई है और यह एक युवा ग्रह हैं। तर्क शक्ति, लेखन और व्यापार में जातक बुध की कृपा से ही सफल होते हैं। बुध की कृपा से व्यक्ति सफल लेखक और प्रकाशक बनता है। गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में बुध वक्री अवस्था में ही 31 दिसम्बर को प्रवेश करेंगे और 18 जनवरी 2023 को मार्गी होकर 7 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अपने इस वक्री गोचर काल में बुध 3 राशियों को थोड़ा परेशान करने वाले हैं। जानिए वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं। 


वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Budh Retrograde December 2022 Mercury Transit In Dhanu Rashi These Three Zodiac Signs will Careful
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का धनु राशि में गोचर आपके आठवें भाव से होगा। इस भाव से आकस्मिक घटना का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर बुध की सप्तम दृष्टि आपके धन स्थान पर होगी। बुध के इस गोचर के कारण आपकी वाणी में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। इस समय आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी प्रकार की पारिवारिक कलह से खुद को बचाकर चलना होगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को इस समय शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Budh Retrograde December 2022 Mercury Transit In Dhanu Rashi These Three Zodiac Signs will Careful
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का गोचर अब धनु राशि में आपके धन स्थान से होगा। इस भाव से जातक के परिवार, वाणी और संचित धन का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके अष्टम भाव पर होगी। बुध के इस गोचर के कारण व्यापारी वर्ग को हानि होगी। इस समय किसी और को दिया गया धन अटक सकता है। इस समय मित्रों से मदद नहीं मिल पाने के कारण मन खिन्न रहने वाला है। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप ससुराल पक्ष से धन से जुड़ा लेनदेन न करें। 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Retrograde December 2022 Mercury Transit In Dhanu Rashi These Three Zodiac Signs will Careful
rashi - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का गोचर धनु राशि में आपके दशम भाव से होगा। दशम भाव से जातक के कर्म स्थल का बोध होता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। वक्री बुध के इस गोचर के कारण कार्य स्थल पर आपकी सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। फाइनेंस से जुड़े जातकों के कार्यों में बाधा आ सकती है। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बुध के इस गोचर के दौरान आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें।

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed